Skip to main content

ताजा खबर

BGT से पहले यशस्वी जायसवाल ने कराई नई हेयरस्टाइल, फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) 2024-25 टेस्ट सीरीज का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार यह सीरीज 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से शुरू होगी। दूसरी ओर, इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) नए अवतार में नजर आए हैं।

बता दें BGT के शुरू होने से पहले जायसवाल ने फेमस बार्बर आलिम हकीम से नई हेयरस्टाइल बनवाई है। जायसवाल के इस नए लुक की फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही क्रिकेट फैंस जायसवाल के इस फोटो पर काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय युवा क्रिकेटर की नई हेयरस्टाइल की फोटो को आलिम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

देखें आलिम हकीम द्वारा शेयर की गई ये फोटो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

साथ ही बता दें कि यह पहला मौका होगा जब 22 वर्षीय युवा यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट टीम के साथ, बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। जायसवाल के अटैकिंग क्रिकेट को देखते हुए, वह इस दौरे पर टीम इंडिया के एक अहम सदस्य होने वाले हैं। देखने लायक बात होगी कि युवा जायसवाल इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं?

BGT 2024-25 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाॅशिंगटन सुंदर।

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतरे वसीम जाफर, कहा ‘रातों-रात कोई खराब कप्तान नहीं बनता’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली शिकस्त के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस...

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...

इंग्लैंड ODI और जिम्बाब्वे दौरे के लिए प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई की हुई टीम में एंट्री, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को करेंगे रिप्लेस

Prince Yadav and Ravi Bishnoi Named Replacements for Harshit Rana and Varun Chakaravarthy (image via X) बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने भारत की वनडे और टी20आई टीमों में हर्षित...