Skip to main content

ताजा खबर

BGT से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद शमी फिर हुए चोटिल, 6-8 सप्ताह तक रहेंगे क्रिकेट से दूर

BGT से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद शमी फिर हुए चोटिल, 6-8 सप्ताह तक रहेंगे क्रिकेट से दूर

Mohammad Shami. (Image Source: Getty Images)

Mohammed Shami Injury: टीम इंडिया के फैंस पिछले कई महीने से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी वापसी से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त सामने निकल कर आ रही है। शमी की टीम इंडिया में बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी से वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। ऐसा बताया जा रहा है कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में रिहैब के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई है।

NCA में चोट से उबरने के दौरान शमी के घुटनों में सूजन आ गई, जिससे उनकी वापसी में अब और देरी होगी। शमी 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के समापन के बाद से ही मैदान से बाहर हैं। तेज गेंदबाज को लगी इस ताजा चोट का मतलब है कि वे अब 6-8 सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।

NCA में रिहैब के दौरान मोहम्मद शमी को लगी चोट

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में चोट से उबरने के दौरान मोहम्‍मद शमी के घुटनों में सूजन आ गई। हाल ही में एनसीए में गेंदबाजी शुरू करने वाले तेज गेंदबाज से उम्मीद थी कि वह ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनकी वापसी होगी, जो नवंबर के अंत में शुरू होने वाली है। हालांकि, घुटने की चोट का मतलब है कि शमी की वापसी में और देरी होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि शमी ने गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी थी और वह जल्द ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हाल ही में उनके घुटने की चोट फिर से उभर आई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम चोट का आकलन कर रही है, लेकिन इसमें थोड़ा समय लग सकता है।

सूत्र ने कहा कि शमी की हालिया चोट एनसीए की मेडिकल टीम के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने दावा किया कि वे लगभग एक साल से तेज गेंदबाज पर काम कर रहे थे। मेडिकल टीम उन्‍हें जल्द ही मैदान पर वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है। अब यह देखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दौरे से पहले मोहम्मद शमी फिट हो पाएंगे या नहीं।

यह भी पढ़े:- IND vs BAN: ‘ताकत शारीरिक नहीं होती, बल्कि इच्छाशक्ति है’ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का 2-0 से सफाया करने के बाद गौतम गंभीर

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...