Skip to main content

ताजा खबर

BGT सीरीज के आखिरी दो मैचों में हिस्सा ले सकते हैं मोहम्मद शमी: रिपोर्ट्स 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

गौरतलब है कि इस समय अनुभवी तेज गेंदबाज जारी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट 2024 में बंगाल के लिए खेल रहे हैं। तो वहीं इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद उनके ऑस्ट्रेलिया रवाना होने की पूरी संभावना है। क्रिकेटर से करीब से जुड़े एक सोर्स ने जानकारी दी है कि शमी की किट को पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेज दिया गया है।

साथ ही बता दें कि पिछले साल भारत में हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच के बाद, शमी टखने की चोट की वजह से लगभग एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे थे। तो वहीं जारी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट से खिलाड़ी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शानदार वापसी की है।

द टेलीग्राफ के हवाले से सोर्स ने कहा- मोहम्मद शमी की प्लेइंग किट पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेजी जा चुकी है। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 असाइनमेंट पूरा करेंगे और फिर ऑस्ट्रेलिया चले जाएंगे।

बंगाल के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं मोहम्मद शमी

गौरतलब है कि इस समय SMAT 2024 के नॉकआउट मुकाबले बेंगलुरु में होने वाले हैं। यहां पर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के मेडिकल टीम प्रमुख डॉ. नितिन पटेल और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग ट्रेनर निशांत बोरदोलोई, बंगाल का टूर्नामेंट अभियान समाप्त होने तक, शमी की रिकवरी पर पैनी नजर रखने वाले हैं।

तो वहीं बंगाल क्रिकेट टीम के हेड कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा- शमी हमारे लिए चंडीगढ़ के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल खेलेंगे। वह कल तक बेंगलुरु में हमसे जुड़ेंगे। हालांकि, मुझे यकीन नहीं है कि अगर हम क्वार्टर से आगे जाते हैं तो वह हमारे लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। लेकिन उम्मीद है कि वह फिट होंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे।

আরো ताजा खबर

15 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 6 विकेट से हराया, तिलक वर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी जारी आईपीएल 2026 का...

PBKS vs MI, Top 10 Memes: पंजाब बनाम मुंबई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, PBKS vs MI: top 10 memes (image via X) तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में शानदार 75* रन बनाकर मुंबई इंडियंस को गुरुवार (14 मई) को धर्मशाला में...

IPL 2026: मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 6 विकेट से हराया, तिलक वर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी 

Tilak Varma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच, धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस रोमांचक...

एक IPL सीजन में तीन कप्तानों द्वारा लीड की जाने वाली टीमें, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का मैच मैच नंबर 58 आज 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के...