
Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
गौरतलब है कि इस समय अनुभवी तेज गेंदबाज जारी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट 2024 में बंगाल के लिए खेल रहे हैं। तो वहीं इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद उनके ऑस्ट्रेलिया रवाना होने की पूरी संभावना है। क्रिकेटर से करीब से जुड़े एक सोर्स ने जानकारी दी है कि शमी की किट को पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेज दिया गया है।
साथ ही बता दें कि पिछले साल भारत में हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच के बाद, शमी टखने की चोट की वजह से लगभग एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे थे। तो वहीं जारी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट से खिलाड़ी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शानदार वापसी की है।
द टेलीग्राफ के हवाले से सोर्स ने कहा- मोहम्मद शमी की प्लेइंग किट पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेजी जा चुकी है। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 असाइनमेंट पूरा करेंगे और फिर ऑस्ट्रेलिया चले जाएंगे।
बंगाल के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं मोहम्मद शमी
गौरतलब है कि इस समय SMAT 2024 के नॉकआउट मुकाबले बेंगलुरु में होने वाले हैं। यहां पर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के मेडिकल टीम प्रमुख डॉ. नितिन पटेल और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग ट्रेनर निशांत बोरदोलोई, बंगाल का टूर्नामेंट अभियान समाप्त होने तक, शमी की रिकवरी पर पैनी नजर रखने वाले हैं।
तो वहीं बंगाल क्रिकेट टीम के हेड कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा- शमी हमारे लिए चंडीगढ़ के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल खेलेंगे। वह कल तक बेंगलुरु में हमसे जुड़ेंगे। हालांकि, मुझे यकीन नहीं है कि अगर हम क्वार्टर से आगे जाते हैं तो वह हमारे लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। लेकिन उम्मीद है कि वह फिट होंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे।
ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह
11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

