Skip to main content

ताजा खबर

BGT में खराब प्रदर्शन के बाद, हेड कोच गौतम गंभीर की कुर्सी खतरे में, कभी भी हो सकती है टीम से छुट्टी: रिपोर्ट्स

BGT में खराब प्रदर्शन के बाद, हेड कोच गौतम गंभीर की कुर्सी खतरे में, कभी भी हो सकती है टीम से छुट्टी: रिपोर्ट्स

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट के बाद द्रविड़ का टीम इंडिया के साथ कोचिंग कार्यकाल भी समाप्त हो गया। द्रविड़ के बाद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम इंडिया में बिना किसी इंटरनेशनल कोचिंग अनुभव के हेड कोच का पद सौंपा गया। इसके बाद सपोर्ट स्टाफ में भी गंभीर ने अपनी पसंद से भर्ती की।

हालांकि, इसके बाद भी गंंभीर का कार्यकाल कुछ खास नहीं रहा। करीब 6 महीने से भारतीय टीम में हेड कोच की भूमिका में नजर आ रहे गंभीर की कोचिंग में करीब 27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ भारत ने वनडे सीरीज हारी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने भारत का तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में घर पर सफाया किया।

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। BGT सीरीज के पहले मैच को जीतकर भारतीय टीम ने शानदार शुरूआत की, लेकिन इसके बाद लगातार प्रदर्शन में गिरावट आई। फिलहाल, सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है और लग रहा है कि वह इस सीरीज को अपने नाम कर लेगी।

दूसरी ओर, अब खबर आ रही है कि इस खराब प्रदर्शन के बाद, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की कुर्सी खतरे में है और उन्हें कभी भी बर्खास्त किया जा सकता है। बता दें इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सीनियर अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर इंडिया टुडे के हवाले से कहा- एक टेस्ट मैच खेला जाना है और फिर चैंपियंस ट्रॉफी है। अगर प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ तो गौतम गंभीर की पोजिशन भी सुरक्षित नहीं रहेगी।

सिडनी में खेला जाएगा 5वां मैच

दूसरी ओर, जारी सीरीज का आखिरी मैच सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाएगा। अगर भारत को यह सीरीज बचानी है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

আরো ताजा खबर

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...

7 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. 12 साल बाद इंग्लैंड क्रिकेट में लौटे Kevin Pietersen, व्हाइट-बॉल टीम के साथ निभाएंगे मेंटॉर की भूमिका एक हाई-प्रोफाइल वापसी में, पूर्व...

SA vs AUS 2026: वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की 16 सदस्यीय टीम घोषित, टेम्बा बावुमा कप्तान के रूप में लौटे

SA vs AUS: South Africa Announce 16-Player ODI Squad for Australia Series (image via getty) क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल...