Skip to main content

ताजा खबर

BGT: मिचेल स्टार्क का जुनून देख फैंस हुए हैरान! पसलियों के दर्द के बावजूद खेलेंगे सिडनी टेस्ट

BGT: मिचेल स्टार्क का जुनून देख फैंस हुए हैरान! पसलियों के दर्द के बावजूद खेलेंगे सिडनी टेस्ट

Mitchell Starc (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं सीरीज के अभी तक चार मैच खेले जा चुके हैं। फिलहाल, सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया 2-1 से बढ़त बनाए हुए है।

खैर, इस सीरीज का आखिरी मैच 3 जनवरी, शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच में जीत हासिल करना काफी महत्वपूर्ण है। दूसरी ओर, खबर आ रही है कि इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) पसलियों के दर्द के बावजूद सिडनी टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएंगे।

खिलाड़ी के इस जुनून को देखकर क्रिकेट जगत में अनुभवी गेंदबाज की काफी तारीफ देखने को मिल रही है। साथ ही जारी सीरीज में स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। वह खेले गए चार टेस्ट मैचों में 28.73 की औसत से कुल 15 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा भारतीय टाॅप ऑर्डर में स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली को काफी परेशान किया है।

यह भी पढ़े:-

रोहित शर्मा हो सकते हैं सिडनी टेस्ट मैच से बाहर

साथ ही बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में होने वाले बीजीटी सीरीज के आखिरी मैच से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा खराब फाॅर्म के चलते रेस्ट ले सकते हैं। हालांकि, अभी तक बीसीसीआई ने अभी तक इसको लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। जारी सीरीज में हिटमैन रोहित के प्रदर्शन के बारे में बताएं, तो खेले गए तीन टेस्ट मैचों में वह 6.20 की मामूली औसत से सिर्फ 31 रन बना पाए हैं।

इसके अलावा अलावा अगर भारतीय टीम को यह सीरीज बराबरी पर खत्म करनी है, और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...