Skip to main content

ताजा खबर

BGT के लिए टीम में नाम आते ही फॉर्म में लौटे हर्षित राणा, रणजी ट्रॉफी मैच गेंद और बल्ले से चमके

BGT के लिए टीम में नाम आते ही फॉर्म में लौटे हर्षित राणा रणजी ट्रॉफी मैच गेंद और बल्ले से चमके
Harshit Rana (Photo Source: X/Twitter)भारतीय टीम को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पहले चार टेस्ट मैचों की होती थी, लेकिन इस बार पांच टेस्ट मैचों की होगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है और इसमें इस बार हर्षित राणा को जगह मिली है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले हर्षित ने जिस तरह से रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए बैट और बॉल से प्रदर्शन किया है, वह भारत के लिए अच्छी न्यूज है। हर्षित ने असम के खिलाफ पहले तो पांच विकेट चटकाए, फिर बैट से 59 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के भी शामिल थे। दिल्ली बनाम असम मैच में हर्षित ने अपने ऑलराउंड खेल से सबको खुश कर दिया है।

असम के खिलाफ मैच में हर्षित राणा ने किया शानदार प्रदर्शन

असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 186 रनों तक छह विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद हर्षित और सुमित माथुर ने मिलकर पारी को संभाला। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में मुश्किल में घिरी दिल्ली की टीम को हर्षित ने बाहर निकालने में बड़ा रोल निभाया और सुमित के साथ 99 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

हर्षित ने अपनी उस पारी के दौरान तीन छक्के भी लगाए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज से पहले हर्षित का यह प्रदर्शन टीम इंडिया को बड़ी राहत देगी। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद टीम इंडिया अब तीसरे मैच में हर हाल में वापसी करना चाहेगी।

भारत सीरीज पहले ही गंवा चुका है और अब वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना ह। भारतीय टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए छह में से कम से कम चार टेस्ट मैच जीतने होंगे, ऐसे में भारतीय टीम के लिए अब हर एक टेस्ट करो या मरो जैसा ही होने वाला है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...