Skip to main content

ताजा खबर

BGT के बाद टेस्ट को अलविदा कह सकते हैं रोहित शर्मा, रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारत के कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और अब इस फॉर्मेट में उनके फ्यूचर पर सवाल भी उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में फ्लॉप रहने के बाद हिटमैन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में भी अभी तक कुछ नहीं कर पाए हैं। इस सीरीज में तो ऐसा लग रहा है कि उनका बल्ला उनसे रूठ ही गया है।

मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में भी रोहित 3 रन बनाकर आउट हुए। इस सीरीज में अभी तक 4 पारियों में भारतीय कप्तान के बल्ले से मात्र 22 ही रन निकले हैं। इस सीरीज में रोहित ने जितने रन बनाए हैं उसे ज्यादा बुमराह ने विकेट ले लिए हैं। वहीं रन बनाने के मामले में आकाश दीप भी रोहित से आगे हैं। भारतीय कप्तान के इस निराशाजनक प्रदर्शन को देखने के बाद उनके संन्यास की बातें चल रही है।

BGT के बाद Rohit Sharma ले सकते हैं टेस्ट से संन्यास

स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के खत्म होते-होते क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अभी मेलबर्न में हैं और संभव है कि वे रोहित के साथ उनके भविष्य को लेकर बात करेंगे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अगर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने में नाकामयाब रहती है तो रोहित टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। फिलहाल यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते रोहित शर्मा इस सीरीज का पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। इसके बाद एडिलेड में उनकी जब वापसी हुई तो वह मिडिल ऑर्डर में उतरे। केएल राहुल ने पर्थ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी मजबूत की थी। इसके बाद गाबा में भी राहुल को ही पारी का आगाज करने का मौका मिला।

मेलबर्न के बाद सिडनी में भी अब रोहित के ओपनिंग करने की उम्मीद है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अगर रोहित वहां भी नहीं चले और भारत WTC फाइनल में नहीं पहुंच पाता है तो हिटमैन इस फॉर्मेट से भी संन्यास ले सकते हैं।

আরো ताजा खबर

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...