Skip to main content

ताजा खबर

BGT के पहले मैच में जायसवाल के ‘यशस्वी’ प्रदर्शन की सर एलिस्टर कुक ने की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा?

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 297 गेंदों में 161 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। मैच की पहली पारी में डक पर आउट होने के बाद, जायसवाल ने शानदार अंदाज में वापसी की थी।

तो वहीं यह 22 वर्षीय खिलाड़ी की 15 पारियों में कुल चौथा टेस्ट शतक और दूसरा विदेशी सरजमीं पर था। पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू के बाद से जायसवाल का प्रदर्शन दिन-प्रतिदिन निखरता हुआ नजर आया है। दूसरी ओर, अब जायसवाल के इस प्रदर्शन की इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सर एलिस्टर कुक (Alastair Cook) जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

एलिस्टर कुक ने की यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन की तारीफ

बता दें कि हाल में ही TNT Sports पर बात करते हुए यशस्वी जायसवाल ने कहा- हमने यहां उनका जश्न काफी देखा है, लेकिन यह इंग्लैंड के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अधिक आनंददायक है।

मिचेल स्टार्क की स्लेजिंग करते हुए उन्होंने उनकी गेंदबाजी को स्लो कहा। यह 100 के बारे में नहीं था, लेकिन वह उसे बता रहा था कि आप स्लो गेंदबाजी कर रहे हैं। मैंने मिशेल स्टार्क का सामना किया है और वह निश्चित रूप से धीमी गति से गेंदबाजी नहीं करता है।

कुक ने आगे कहा- अगर वह मैच में स्लो गेंदबाजी कर भी रहा है, तो मैं अपना मुंह बंद रखूंगा, और उसे हवा भी नहीं लगने दूंगा। लेकिन 22 साल का खिलाड़ी ऐसा करने का आत्मविश्वास रखता है। मुझे लगता है कि उन्होंने शीर्ष क्रम में 15 टेस्ट मैचों के बाद, किसी भी भारतीय खिलाड़ी के रूप में सबसे अधिक रन बनाए हैं। यह (ऑस्ट्रेलिया) बल्लेबाजी के लिए सबसे कठिन जगह है। लेकिन वह कितना उत्तम दर्जे का खिलाड़ी है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश को झटका! अनुभवी मुश्फिकुर रहीम ने वनडे वापसी से किया इनकार, बोले- ‘अब टीम को मेरी जरूरत’

Mushfiqur Rahim (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने साफ कर दिया है कि वह वनडे क्रिकेट में वापसी नहीं करने वाले हैं। साल...

IPL 2026: LSG ने टाॅस जीतकर CSK के खिलाफ किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LSG vs CSK (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 59 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का अर्शदीप सिंह पर तंज? ‘अंधेरा’ वाले विवाद के बाद वायरल हुआ वीडियो

IPL 2026 Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद चर्चा में आ गया...

IPL 2026, CSK Playoffs Qualification scenario: जानें कैसे टाॅप 4 में फिनिश कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स 

CSK (Image Credit- Twitter X) CSK Playoffs Qualification scenario: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत आईपीएल 2026 में बेहद ही साधारण रही थी। टीम को अपने पहले...