Skip to main content

ताजा खबर

BGT के दौरान ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे अजीत अगरकर, BCCI बना रहा है तगड़ा फ्यूचर प्लान

Ajit Agarkar & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने निकलकर आ रही है।  भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ऑस्ट्रेलिया में हैं और उन्हें पूरे दौरे तक वहां रुकने को बोला गया है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद पूरे क्रिकेट जगत में टीम इंडिया का मजाक उड़ाया जा रहा है।

गौतम गंभीर को हेड कोच बने अभी कुछ ही दिन हुए हैं और लेकिन जब से उन्होंने टीम की कमान संभाली है टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में आने वाले समय में भारत को हर फॉर्मेट में कुछ नए प्लेयर्स हमें देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए टीम मैनेजमेंट ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

BGT के दौरान ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे अजीत अगरकर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की माने तो चयनकर्ता और कोच सीनियर खिलाड़ियों से उनके करियर के बारे में आगे का प्लान जानना चाहते हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन 35 या उससे अधिक की उम्र के हो चुके हैं। इनमें से अश्विन कई सालों से लगातार टेस्ट क्रिकेट ही खेल रहे हैं। अब इन खिलाड़ियों को बताना होगा कि वे आगे अपना करियर किस रूप में देख रहे हैं।

BCCI के सूत्र ने कहा कि, “अगरकर और गंभीर दोनों जानते हैं कि भारत में इस तरह के खराब प्रदर्शन से व्यापक आलोचना होगी, जो उचित है। चूंकि यह लंबा दौरा है तो दोनों साथ बैठकर चर्चा कर सकते हैं कि दौरे के बाद चीजों को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है। मजबूत बैकअप वाली टीम बनाने के लिए दोनों को कम से कम डेढ़ साल का समय लगेगा। यहीं पर दोनों को प्रक्रिया के बारे में एक ही राय रखनी होगी।”

भारत को आने वाले दिनों में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के कुछ मैच, चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं। इसके भारत के पास अधिक समय नहीं होगा और इसमें वे अपनी कोर टीम को बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि, इसके बाद वे टीम में बड़े बदलाव करने का प्लान कर रहे हैं जिसमें खास तौर से टी20 फॉर्मेट शामिल है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर RR के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 62वां मैच आज 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें दिल्ली...

IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर आरसीबी ने बनाई प्लेऑफ में जगह, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

PBKS vs RCB (Image Credit- Twitter X) मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने जारी आईपीएल के मैच नंबर 61 में पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर, प्लेऑफ में...

IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026, PBKS vs RCB: Venkatesh Iyer (image via X) रविवार (17 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में क्रिकेट और पॉप कल्चर का शानदार मेल देखने...

IPL में ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा प्रतिबंध! पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की BCCI से बड़ी अपील

‘Chit Celebration’ to be Banned in IPL! Former Indian Batsman Makes Major Appeal to BCCI (image via X) आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के अनोखे सेलिब्रेशन लगातार चर्चा में बने हुए...