Skip to main content

ताजा खबर

BGT: “इसीलिए हमारी टीम उन्हें धूल चटा…”, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पर क्यों भड़के सुनील गावस्कर?

Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले मैच में भारत में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से शिकस्त दी। मेजबान कंगारू टीम पर्थ में 534 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए  238 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस बीच, भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा भारत पर किए गए अटैक का एक उदाहरण देते हुए यह साबित कर दिया कि टीम इंडिया में जारी सीरीज में जीत हासिल करने की भूख आखिर क्यों है?

सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिाई मीडिया को लिया आड़े हाथों

India Today के अनुसार सुनील गावस्कर ने कहा,

अब टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव का कैच याद कीजिए। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इस कैच की वैधता पर सवाल उठाने वाली कई बातें लिखी। आप ऑस्ट्रेलिया में बैठकर कैसे सवाल उठा सकते हैं कि सूर्यकुमार के पैर जमीन पर लगे थे? इसलिए हमारी टीम ने दिखाया कि हम इस सीरीज में आपको धूल चटा सकते हैं।

सुनील गावस्कर ने आगे 2007-08 में पर्थ में हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स के बीच हुए विवाद को याद करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हमेशा भारत के खिलाफ रहता है।

मुझे याद है कि 2007-08 की सीरीज में पर्थ में भारत की जीत हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स के बीच विवाद के ठीक बाद हुई थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने आलोचना की थी। इसलिए पर्थ में जीत और इस बार (पर्थ में भी) जीत से पता चलता है कि हर बार ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ही भारत के खिलाफ जाता है।

पर्थ टेस्ट में भारत की शुरुआत बहुत ज्यादा खराब रही थी, पहली पारी में टीम 150 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद जसप्रीत बुमराह और सिराज ने शानदार गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर शानदार वापसी की और 487 पर पारी घोषित की थी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 6-10 दिसंबर तक एडिलेड में खेला जाएगा। भारतीय टेस्ट रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं, वह दूसरे टेस्ट में कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...