Skip to main content

ताजा खबर

BGT के लिए टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी, WACA में शुरू हुआ टीम इंडिया का सीक्रेट ट्रेनिंग कैंप

Team India Practice (Photp Source: X)

भारत ने आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी शुरू करने के लिए मंगलवार को पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन (WACA) स्टेडियम में नेट्स पर अभ्यास किया, जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से शुरू होने वाली है। पहला टेस्ट पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा।

फोर्ब्स क्रिकेट पत्रकार ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें ऋषभ पंत और यशस्वी जयसवाल जैसे बल्लेबाजों को नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया। सीरीज के पहले मैच के लिए पिच में गति और उछाल होने की उम्मीद है। वहीं पर्थ के पिच का नेचर भी कुछ इसी तरह का है।

WACA  में लगाया गया है भारतीय टीम का सीक्रेट ट्रेनिंग कैंप

टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले पर्थ के पुराने टेस्ट वेन्यू WACA (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन) पर भारतीय टीम ने सीक्रेट ट्रेनिंग कैंप लगाया है। WACA स्टेडियम के चारों तरफ नेट्स लगाए गए हैं और इसके पब्लिक के लिए बंद कर दिया गया है। विराट कोहली पर्थ पहुंचने वाले भारतीय टेस्ट टीम के पहले खिलाड़ी थे, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से दो सप्ताह पहले ही पहुंच गए।

सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है और वह निजी कारणों से पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। हेड कोच गौतम गंभीर ने पहले ही क्लियर कर दिया कि रोहित के नहीं होने पर उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे।

द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, WACA स्टेडियम में इस समय लॉकडाउन लगा हुआ है, जो उस समय की याद दिलाता है जब ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम पर्थ पहुंची थी। इसकी बाउंड्री को नेट्स लगाकर ढक दिया गया था और पब्लिक के लिए इसे बंद कर दिया गया था और इसके अलावा स्टेडियम के कर्मचारियों को भी अंदर फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं थी। ऐसा ही कुछ पाबंदी इस बार भी लगाई गई है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत की पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीत ने जश्न और विवाद दोनों को जन्म दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन तब नाराज दिखे जब रिपोर्टरों...

10 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा पर बड़ा अपडेट दिया इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन 28 मार्च...

T20 World Cup 2026: टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालें एक नजर, चार भारतीय खिलाड़ी हैं शामिल!

T20 World Cup 2026: team of the tournament (image via getty) जीतने वाली भारतीय टीम के चार सदस्यों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की टीम में...

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज को नियुक्त किया बैटिंग कोच

IPL 2026: Matthew Hayden appointed batting coach of Gujarat Titans (image via getty) गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच...