
PAK vs ENG, 2nd Test: Ben Stokes Wicket (Photo Source: X)
Ben Stokes Wicket Video: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 15 अक्टूबर से मुल्तान में खेला गया। मेजबान टीम ने पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद वापसी कर दूसरे टेस्ट में 152 रनों से शानदार जीत दर्ज की, जिसके बाद सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है। आपको बता दें, पाकिस्तान ने पूरे 1348 दिनों बार घर पर कोई टेस्ट मैच जीता है। इस बीच, इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स दूसरी पारी में जिस अंदाज से आउट हुए वह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
नोमान अली की गेंद पर चकमा खा गए बेन स्टोक्स
इंग्लैंड की दूसरी पारी का 28वां ओवर नोमान अली ने डाला था। ओवर की दूसरी गेंद पर नोमान अली ने बेन स्टोक्स को चकमा दे दिया। इंग्लिश कप्तान ने क्रीज से आगे निकलकर छक्का लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनका बैलेंस बिगड़ा, बल्ला हाथ से छूट गया और वह गेंद को मिस कर गए।
जब तक स्टोक्स क्रीज पर वापस आते तब तक विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान गिल्लियां उड़ा चुके थे। बेन स्टोक्स इस तरह से आउट होने के बाद काफी हैरान दिखे और साथ ही फैंस भी हैरान रह गए। दूसरी पारी में स्टोक्स ने 36 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 37 रनों की पारी खेली।
Ben Stokes Wicket: यहां देखें वीडियो-
Ben stokes gone 😭😭😭😭❤️#PAKvsENG pic.twitter.com/P0bH7jF4RM
— Najaf ali⁵⁶ 🙋♂️ (@NajafAli56) October 18, 2024
बेन स्टोक्स को आउट कर नोमान अली ने 125 के स्कोर पर इंग्लैंड को सातवां झटका दिया था। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इंग्लैंड की टीम 297 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 144 रनों पर ऑलआउट हो गई।
दूसरी पारी में पाकिस्तान के लिए नोमान अली ने 16.3 ओवरों में 46 रन देकर 8 विकेट चटकाए। वहीं, साजिद खान के नाम दो विकेट शामिल रहे। पहली पारी में दोनों के प्रदर्शन की बात करें तो साजिद खान ने 7 विकेट और नोमान अली ने तीन विकेट लिए थे। पाकिस्तान की जीत का सारा श्रेय इन दोनों गेंदबाजों को ही जाता है।
रिटायर होने से पहले चेपाॅक में आईपीएल 2027 में आखिरी मैच खेलेंगे एमएस धोनी: रिपोर्ट्स
SM Trends: 19 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026: ‘आपको अगले साल वापस आना होगा’ – रिटायरमेंट की खबरों के बीच सुरेश रैना ने धोनी के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया
IPL 2026, Match 65: KKR बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

