Skip to main content

ताजा खबर

Ben Stokes Injured: श्रीलंका सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, स्टोक्स हुए चोटिल

Ben Stokes Injured: श्रीलंका सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, स्टोक्स हुए चोटिल

Ben Stokes. (Source – The Hundred)

श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैच की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स चोटिल हो गए हैं। उनके चोटिल होने से इंग्लिश टीम को एक बड़ा झटका लगा है। रविवार को स्टोक्स को मैनचेस्टर में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए द हंड्रेड मैच के दौरान चोट लग गई। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय ऑलराउंडर को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और उन्हें अपनी टीम के दो स्टाफ सदस्यों की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

बेन स्टोक्स तेजी से एक रन लेने के बाद काफी ज्यादा दर्द में नजर आ रहे थे और जमीन पर लेटे हुए अपने बाएं पैर के पिछले हिस्से को पकड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार, 12 अगस्त को उनका स्कैन किया जाएगा जिसके बाद यह तय हो पाएगा कि वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल पाएंगे या नहीं। बता दें, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 21 अगस्त से होने वाला है।

सुपरचार्जर्स के कप्तान और स्टोक्स के इंग्लैंड टीम के साथी हैरी ब्रूक ने एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ जीत के बाद कहा, “दुर्भाग्य से यह बहुत अच्छा नहीं लग रहा है। मुझे लगता है कि कल उसका स्कैन होगा और हम देखेंगे कि वह कैसा है।”

रन लेते समय Ben Stokes हुए Injured

स्टोक्स सुपरचार्जर्स के चेज के दौरान तेजी से सिंगल चुराने के बाद चोटिल हो गए। उन्हें उनके मेडिकल स्टाफ ने मैदान से बाहर जाने में मदद की और उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग को पकड़ते हुए देखा गया। वे नॉन-स्ट्राइकर के छोर पर थे, जब उनके सुपरचार्जर्स टीम के साथी ओली रॉबिन्सन ने स्कूप करने का प्रयास किया, जिसे उन्होंने लेग साइड में मिसटाइम किया और सिंगल के लिए भाग गए।

ऐसा लग रहा था कि जैसे ही वे रन लेने के लिए दौड़े, उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और फिर वे जमीन पर गिर पड़े। हैरी बुकर (स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच) और जेम्स पाइप (फिजियोथेरेपिस्ट) तुरंत इलाज के लिए मैदान पर आए। बुकर और पाइप दोनों की मदद से स्टोक्स मैदान के बाहर गए। फिर स्टोक्स को स्ट्रेचर पर लिटाया गया और एम्बुलेंस की ओर ले जाया गया।

यह भी चेक करे:- PAK vs BAN, Test Series: बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, तस्कीन अहमद और इस दिग्गज की हुई वापसी

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...