Skip to main content

ताजा खबर

Beau Webster: कौन हैं ब्यू वेबस्टर जो कर रहा IND vs AUS 5th Test मैच में डेब्यू, इंडियन ड्रेसिंग रूम की बढ़ा दी टेंशन

Beau Webster: कौन हैं ब्यू वेबस्टर जो कर रहा IND vs AUS 5th Test मैच में डेब्यू, इंडियन ड्रेसिंग रूम की बढ़ा दी टेंशन

Beau Webster (Photo Source X)

Who is Beau Webster?: मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त लेने के बाद, ऑस्ट्रेलिया पांचवें और अंतिम टेस्ट को जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 के बाद से बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीती है और इस साल वह मौका आ गया है।

भारत के पर्थ टेस्ट जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में जोरदार वापसी की और अगले 3 में से 2 मैच जीते। ब्रिस्बेन टेस्ट बारिश के कारण रद्द हो गया, नहीं तो यह भी ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाता। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता है और उसने 3 जनवरी से शुरू होने वाले सिडनी टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है।

मिचेल मार्श को किया गया टीम से बाहर, ब्यू वेबस्टर करेंगे डेब्यू 

ऑस्ट्रेलिया ने ब्यू वेबस्टर को नए साल के पहले टेस्ट में डेब्यू करने का मौका दिया है। उन्होंने टीम में मिचेल मार्श की जगह ली है और पांचवें टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की अंतिम प्लेइंग 11 में यही एकमात्र बदलाव देखने को मिलेगा।

बता दें कि, मार्श ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान हैं और इस टेस्ट सीरीज के चार मैचों में मात्र 73 रन बनाने में सफल रहे हैं। वहीं, मिचेल स्टार्क की फिटनेस पर भी संदेह था, लेकिन कप्तान पैट कमिंस ने स्पष्ट किया कि वह खेलने के लिए फिट हैं।

कौन हैं ब्यू वेबस्टर (Who is Beau Webster?)

30 साल के ब्यू जैकब वेबस्टर का जन्म 1 दिसंबर 1993 को होबार्ट के दक्षिण में स्नग नामक एक शहर में हुआ था। वेबस्टर ने तस्मानिया के लिए अंडर-17, अंडर-19, अंडर-23 क्रिकेट खेलते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वेबस्टर ऑस्ट्रेलिया के सबसे भरोसेमंद घरेलू क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

ब्यू वेबस्टर के आंकड़ें (Beau Webster Stats) 

बल्लेबाजी (Batting)

वेबस्टर ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में एक प्रसिद्ध नाम है। मुख्य रूप से मध्यम गति से गेंदबाजी करने वाले बल्लेबाज, वेबस्टर ने 93 प्रथम श्रेणी खेलों में 37.83 की औसत से 5297 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 24 अर्द्धशतक शामिल हैं।
उन्होंने 54 लिस्ट ए गेम खेले हैं और एक शतक और सात अर्द्धशतक की मदद से 31.35 की औसत से 1317 रन बनाए हैं।
वेबस्टर ने 93 टी-20 मैच खेले हैं और 26.98 की औसत और 118.71 की स्ट्राइक रेट से 1700 रन बनाए हैं, जिसमें 11 अर्धशतक शामिल हैं।

गेंदबाजी (Bowling)

31 वर्षीय ऑलराउंडर ने 37.39 की औसत से प्रथम श्रेणी फॉर्मेट में 148 विकेट लिए हैं, जिसमें तीन बार चार विकेट और दो बार पांच विकेट हॉल शामिल हैं।
वहीं, लिस्ट ए क्रिकेट में 44 और टी20 क्रिकेट में उन्होंने नाम 24 विकेट हैं।
वेबस्टर ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में अब तक 1463 रन बनाए हैं और 18 विकेट लिए हैं।
उन्होंने बीबीएल में होबार्ट हरिकेंस और मेलबर्न रेनेगेड्स का प्रतिनिधित्व किया है और वर्तमान में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे हैं।

भारत के लिए ब्यू वेबस्टर एक बड़े खतरे के रूप में सामने आ सकते हैं और इन्हें रोकना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

আরো ताजा खबर

कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Kieron Pollard Chris Gayle (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026...

कब और किसके खिलाफ होगी भारत की अगली ODI सीरीज? देखें पूरा शेड्यूल और विरोधी टीमें

India’s next ODI series: Full schedule and opponents (image via getty) भारत ने हाल ही में खत्म हुई घरेलू वनडे सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से बुरी तरह हराया। कई...

SM Trends: 21 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दिल्ली के यशोभूमी में आज विराट कोहली व वन8 के सहयोग से एक इवेंट आयोजित हो रहा है। इस इवेंट से संबंधित कुछ वीडियो...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली और बुमराह की हुई वापसी

ENG vs IND: Jasprit Bumrah, Virat Kohli named in squad for England ODIs (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जुलाई में इंग्लैंड में होने वाली 2026 वनडे सीरीज...