
Naman Awards 2025 (Pic Source-X)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025 सीजन के नमन अवार्ड को मुंबई में होस्ट किया। इस शानदार इवेंट में भारत के कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। भारतीय महिला टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने दो अवार्ड अपने नाम किए हैं।
उन्होंने वनडे में महिला क्रिकेट द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का अवार्ड जीता है, जबकि सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर महिला अवार्ड भी स्मृति मंधाना ने अपने नाम किया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने इस साल के ICC अवार्ड्स में बेस्ट मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर और बेस्ट मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब अपने नाम किए, उनको BCCI द्वारा 2023-24 के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर (पुरुष) घोषित किया गया।
बुमराह ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 विकेट और महत्वपूर्ण मैच जीतने वाले स्पेल्स के साथ भारत को 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। इस बेहतरीन खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था।
बीसीसीआई अवार्ड 2025 विनर्स की लिस्ट
कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (पुरुष): सचिन तेंदुलकर
पॉली उमरीगर पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष): जसप्रीत बुमराह
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला): स्मृति मंधाना
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष): सरफराज खान
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (महिला): आशा शोभना
बीसीसीआई विशेष पुरस्कार: रविचंद्रन अश्विन
वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी: स्मृति मंधाना
वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ी: दीप्ति शर्मा
घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर: अक्षय तोत्रे
एम.ए. चिदम्बरम ट्रॉफी – अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी: काव्या तेवतिया
एम.ए. चिदम्बरम ट्रॉफी – अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी: विष्णु भारद्वाज
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी – सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर सीनियर घरेलू: प्रिया मिश्रा
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी – सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर जूनियर घरेलू: ईश्वरी अवसरे
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी – अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी: हेमचुदेशन जेगनाथन
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी – अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी: लक्ष्य रायचंदानी
एमए चिदम्बरम ट्रॉफी – अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी: नीज़ेखो रूपरियो
एमए चिदम्बरम ट्रॉफी – अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी: हेम छेत्री
एमए चिदम्बरम ट्रॉफी – अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी: पी विद्युत
एमए चिदम्बरम ट्रॉफी – अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी: अनीश केवी
माधवराव सिंधिया पुरस्कार – रणजी ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी: मोहित जांगड़ा
माधवराव सिंधिया पुरस्कार – रणजी ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी: तनय त्यागराजन
माधवराव सिंधिया पुरस्कार – रणजी ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी: अग्नि चोपड़ा
माधवराव सिंधिया पुरस्कार – रणजी ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी: आंध्र प्रदेश के रिकी भुई
घरेलू सीमित ओवरों की प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार: छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह
रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार: तनुश कोटियन
बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई
बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट
ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह
बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर
ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

