Skip to main content

ताजा खबर

BCCI 10 Rules: परिवार पर लगा रोक, एड शूट भी बैन, खत्म हुई प्लेयर्स की मौज, बोर्ड ने जारी किए 10 कड़े नियम

Ajit Agarkar & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में ‘अनुशासन और एकजुटता’ को बढ़ावा देने के लिए 10 सख्त नियम लागू किए हैं। इसमें डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना अनिवार्य, टूर पर परिवार और निजी स्टाफ की मौजूदगी पर पाबंदी और सीरीज के दौरान पर्सनल एड शूट पर बैन जैसे कई नियम शामिल हैं।

इनका पालन नहीं करने पर खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाएगा जिसमें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से उनकी रिटेनर फीस में कटौती और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भाग लेने पर रोक शामिल है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इन निर्देशों की घोषणा की गई है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर सीरीज में व्हाइटवॉश का सामना करना पड़ा था।

बोर्ड ने विदेशी दौरों के दौरान खिलाड़ियों के साथ परिवारों के रहने के लिए केवल दो हफ्ते की मंजूरी दी है, इसके अलावा पर्सनल स्टाफ और एड फोटो शूट पर बैन लगाए हैं। बोर्ड की नीति में कहा गया है, ‘‘इसमें किसी भी एक्सेप्शन या बदलाव को सेलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष और हेड कोच से पहले से अप्रूव किया जाना चाहिए। इसका पालन नहीं करने पर बीसीसीआई द्वारा उचित समझी जाने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।”

नीति में आगे कहा गया है कि, ‘‘इसके अलावा बीसीसीआई किसी खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है जिसमें संबंधित खिलाड़ी को आईपीएल सहित बीसीसीआई द्वारा आयोजित सभी टूर्नामेंटों में भाग लेने से रोकना और बीसीसीआई के खिलाड़ी अनुबंध के अंतर्गत रिटेनर राशि या मैच फीस से कटौती करना शामिल हो सकता है।”

प्लेयर्स को अब BCCI द्वारा बनाए गए इन 10 नियमों का करना होगा पालन

खिलाड़ियों के परिवार दौरे (45 दिन से अधिक) पर सिर्फ 2 सप्ताह तक रहेंगे।
क्रिकेटरों का घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य।
सीरीज के दौरान खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत विज्ञापन करने पर भी पाबंदी।
खिलाड़ियों को दौरे के दौरान अलग से यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।
दौरे या मैच के जल्दी समाप्त होने की स्थिति में उन्हें जल्दी नहीं जाने दिया जाएगा।
खिलाड़ी टीम के साथ ही मैच में और अभ्यास सत्र में साथ ही आएंगे और जाएंगे।
150 किग्रा से ज्यादा सामान खिलाड़ियों ने लिया तो अतिरिक्त का भुगतान खुद करना होगा।
प्रबंधकों, रसोइयों, सहायकों और सुरक्षाकर्मियों को दौरे या शृंखलाओं में प्रतिबंध रहेगा।
बीसीसीआई कार्यक्रम में रहना होगा मौजूद।
टीम प्रबंधन के साथ सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में उपकरण भेजने के लिए समन्वय बनाना होगा।

আরো ताजा खबर

8 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: रोमांचक मुकाबले लखनऊ ने आरसीबी को 9 रन से हराया जारी आईपीएल 2026 का 50वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल...

BAN vs PAK: पहले टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, चोट के चलते बाबर आजम बाहर

Babar Azam (image via X) बाबर आजम घुटने की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं; यह मैच 8 मई को ढाका के...

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास! ऐसा कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

IPL 2026: Bhuvneshwar Kumar (image via X) भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार (7 मई) को आईपीएल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया, जब उन्होंने भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

IPL 2026: पहले 20 गेंदों में फिफ्टी फिर 49 गेंदों में ठोका ताबड़तोड़ शतक, मिचेल मार्श ने लखनऊ में बरपाया कहर!

IPL 2026, LSG vs RCB: Mitchell Marsh (image via IPL/X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आखिरकार मिचेल मार्श का बल्ला चल ही गया। गुरुवार, 7 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम...