Skip to main content

ताजा खबर

BCCI ने ICC को किया सूचित, हाइब्रिड मॉडल में होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन.! दो देशों को किया गया शॉर्टलिस्ट

India not to travel to Pakistan for Champions Trophy

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में खेला जाना है। PCB पूरे 18 साल के अंतराल के बाद आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला है। भारत के पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाने की खबरें लंबे समय से चल रही है। इस बीच, एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि BCCI ने आधिकारिक तौर पर ICC को सूचना दे दी है कि टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। इस स्थिति में अब आईसीसी और PCB को हाइब्रिड मॉडल पर विचार करना होगा और एक वेन्यू तलाश करना होगा। 

भारत सरकार नहीं चाहती टीम पाकिस्तान का दौरा करें

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आईसीसी को बताया है कि भारत सरकार ने टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने की सलाह दी है। हालांकि यह पुष्टि नहीं हुई है कि बीसीसीआई ने अपना फैसला मौखिक रूप से बताया या नहीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि, आईसीसी पीसीबी को यह बताने से पहले बीसीसीआई से एक लिखित रिपोर्ट की मांग कर रहा है।

यूएई और श्रीलंका को किया गया शॉर्टलिस्ट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसीन नकवी ने शुक्रवार (8 नवंबर) को चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल पर करवाने की खबरों को खारिज किया था। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में करवाने के लिए कुछ महीने पहले ही आकस्मिक योजनाएं तैयार कर ली गईं है। कुछ देशों को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें यूएई और श्रीलंका शामिल है।

यूएई पाकिस्तान से नजदीक है, जिसके चलते यह पहली पसंद है। आपको बता दें, भारत ने इससे पहले एशिया कप 2023 के लिए भी पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था, जिसके बाद हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया था और टीम ने सारे मैच श्रीलंका में खेले थे।

शेड्यूल जारी करने में हो रही देरी

चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के शेड्यूल का ऐलान अगले हफ्ते लाहौर में होने वाला था, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने मना कर दिया है। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में होगा या नहीं? अगर होगा तो कहां होगा? इन सारी चीजों के चलते ही शेड्यूल जारी करने में देरी हो रही है।

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...