Skip to main content

ताजा खबर

BCCI ने साउथ अफ्रीका दौरे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, गायकवाड़ को नहीं मिली जगह

Team India (Image Credit- Twitter X)

Team India squad for South Africa & Border-Gavaskar Trophy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 25 अक्टूबर, शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 और नवंबर में शुरू होने वाली बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। तो वहीं बीसीसीआई ने इन दोनों ही दौरों के लिए रुतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह नहीं दी है।

बीसीसीआई ने टी20 फाॅर्मेट में कप्तानी सूर्यकुमार यादव को, तो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान और जसप्रीत बुमराह को उनका डिप्टी बनाया है। भारत के साउथ अफ्रीकी दौरे की शुरुआत 8 नवंबर से होने वाली है। इस दौरे पर टीम इंडिया चार मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी, जबकि BGT सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर को पर्थ में होने वाले पहले मैच से होगी।

टी20 टीम में मयंक यादव और शिवम दुबे को इंजरी की वजह से शामिल नहीं किया है। इसके अलावा रियान पराग को भी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने की वजह से टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद को ट्रैवलिंग रिजर्व के दौर पर शामिल किया गया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान और यश दयाल।

BGT 2024-25 के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाॅशिंगटन सुंदर।

🚨 NEWS 🚨

Squads for India’s tour of South Africa & Border-Gavaskar Trophy announced 🔽#TeamIndia | #SAvIND | #AUSvIND pic.twitter.com/Z4eTXlH3u0

— BCCI (@BCCI) October 25, 2024

 

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...