Skip to main content

ताजा खबर

BCCI ने लिया बड़ा फैसला, अब BGT शुरू होने से पहले टीम इंडिया AUS में खेलेगी इंट्रा स्क्वॉड मैच

IND A vs AUS A (Photo Source: X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद टीम इंडिया के कप्तान और कोच सवालों के घेरे में हैं। रोहित शर्मा और गौतम गंभीर को लगातार आलोचना का सामना कर रहे हैं। इसके बाद अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात साफ तौर पर कह दी थी कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत इंट्रा स्क्वॉड मैच या प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगा। बीसीसीआई ने पहले ही बता दिया था कि भारतीय टीम पर्थ टेस्ट से पहले इंट्रा स्क्वॉड मैच नहीं खेलेगी, बल्कि इसके बजाय अतिरिक्त अभ्यास सत्रों पर फोकस करेगी।

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया खेलेगी इंट्रा स्क्वॉड मैच

हालांकि, अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि भारतीय टीम इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलने वाली है। यहां तक कि ये मैच तीन दिन चलने वाला है, जिसकी शुरुआत शुक्रवार से होगी और ये रविवार तक चलेगा। हालांकि, कोई भी इस मुकाबले को देख नहीं पाएगा, क्योंकि बीसीसीआई ने स्टेडियम में किसी को भी एंट्री नहीं देने का फैसला किया है।

भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन की रिपोर्ट की मानें तो तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वॉड मैच पर्थ के वाका में खेला जाएगा। टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन और इंट्रा स्क्वॉड मैच को कोई भी नहीं देख पाएगा। यहां तक कि स्टेडियम के कर्मचारियों को भी ऑफिस के बाहर फोन यूज करने और वीडियो बनाने की अनुमति नही है।

टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। पहले दिन विराट कोहली समेत आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया, जबकि वैकल्पिक सत्र में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत नजर आए।

আরো ताजा खबर

कप्तान श्रेयस ने इस बात पर फोड़ा इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का ठीकरा, कहा ‘हम बदलाव…’

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 56 रनों से हार के बाद, भारतीय टीम को सीरीज में 4-0 से करारी हार का सामना...

इंग्लैंड के खिलाफ सूपड़ा साफ होने के बावजूद, श्रेयस अय्यर ने टॉस के मामले में बनाया अनोखा रिकॉर्ड; धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की

Shreyas Iyer Matches MS Dhoni’s Historic T20I Streak (image via getty) 11 जुलाई, शनिवार को भले ही भारतीय टीम इंग्लैंड से टी20आई सीरीज 4-0 से हार गई हो, लेकिन भारतीय...

श्रेयस ने तोडा एबी डिविलियर्स का 9 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

Shreyas Iyer (image via getty) 11 जुलाई को साउथैम्पटन में हार के बाद, इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को 4-0 से बुरी तरह हराया (क्लीन स्वीप किया)। लेकिन भारतीय...

12 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज इंग्लैंड और भारत...