Skip to main content

ताजा खबर

BCCI ने बड़े बदलावों के साथ की घरेलू सीजन के शेड्यूल की घोषणा, इस टूर्नामेंट से टॉस को हटाया

BCCI Logo (Photo Source: X/Twitter)

बीसीसीआई ने गुरुवार को आगामी 2024/25 सीजन के लिए पुरुषों और महिलाओं के घरेलू टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा की। इस सीजन फैंस को घरेलू क्रिकेट में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। रणजी ट्रॉफी का आयोजन दो फेज में किया जाएगा, इसका लीग चरण अक्टूबर में और नॉकआउट फरवरी में होगा।

डोमेस्टिक सीजन की शुरुआत 5 सितंबर को प्रतिष्ठित रेड-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट, दलीप ट्रॉफी के साथ होगी। इसके बाद अक्टूबर में ईरानी ट्रॉफी होगी। वहीं लिमिटेड ओवर क्रिकेट की शुरुआत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से होगी, जो 23 नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी होगी, जो 21 दिसंबर से शुरू होगी। वहीं देवधर ट्रॉफी को शेड्यूल से एक बार फिर हटा दिया गया है, जिसे चार साल के अंतराल के बाद पिछली बार जोड़ा गया था।

BCCI ने सीके नायडू ट्रॉफी से टॉस को हटाया

वहीं घरेलू सीजन में बदलावों की बात करें तो BCCI ने सीके नायडू ट्रॉफी के लिए एक नया बदलाव प्रस्तावित किया गया है, जिसमें टॉस को समाप्त किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में टॉस के बजाय, मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का विशेषाधिकार होगा।

इसको लेकर BCCI ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि, “घरेलू सत्र 2024-25 की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है, जिसमें खिलाड़ियों की भलाई को प्राथमिकता देते हुए घरेलू क्रिकेट के मूल को मजबूत करने के लिए कई कारकों को ध्यान में रखा गया है।”

इसके अलावा महिलाओं का घरेलू सीजन 17 अक्टूबर को सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के साथ शुरू होगा। नॉकआउट राउंड 6 नवंबर से शुरू होंगे। इसके बाद 17 नवंबर से 27 नवंबर तक सीनियर महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी खेली जाएगी। सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी 4 से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी जबकि मल्टी डे चैलेंजर ट्रॉफी 18 मार्च से 1 अप्रैल तक खेली जाएगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स खेमे में हलचल, कप्तानी छोड़ सकते हैं अक्षर पटेल

Axar Patel (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत बनाने में जुटी हुई हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के...

2018 बॉल टेंपरिंग विवाद को फिर से कुरेदना नहीं चाहते ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श

Mitchell Marsh Declines to Revisit 2018 Sandpapergate Ahead of England ODIs (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कप्तान मिचेल मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज से...

SM Trends: 12 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच से पहले बीसीसीआई ने गेंदबाज मोहम्मद सिराज और विकेटकीपर ईशान किशन की एक वीडियो को अपने एक्स अकाउंट...

NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

Bay Oval, Mount Maunganui (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के तीन मैच अभी...