
India (Photo Source: BCCI)
पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कल (19 फरवरी) होने वाला है। टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को होगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। मगर इससे पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से टीम इंडिया के प्लेयर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले एक खुशखबरी दी है। भारतीय बोर्ड ने प्लेयर्स को टूर्नामेंट के दौरान अपनी फैमिली को साथ रखने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसके लिए भी एक शर्त रखी है। इस फैसले के साथ ही बीसीसीआई का फैमिली नियम टूट गया है, जो कुछ दिन पहले ही बनाया गया था। BCCI ने चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान खिलाड़ियों को पैरेंट्स या पत्नी को साथ रखने की अनुमति दी है. हालांकि बीसीसीआई ने यह परमिशन सिर्फ एक ही मैच के लिए दी है। हालांकि फोकस टीम बॉन्डिंग के साथ ही ये भी सुनिश्चित करने पर रहेगा कि खिलाड़ी बिना किसी व्यवधान के साथ रहें।
प्लेयर्स को टूर्नामेंट के दौरान किसी एक मैच के लिए परिवार को साथ रखने के लिए बोर्ड से पहले अनुमति लेनी होगी। खिलाड़ियों को अपनी पसंद के मैच के बारे में बोर्ड को सूचित करना होगा कि वह किस मैच में परिवार को साथ में रखना चाहता है और उसके अनुसार खिलाड़ी को अनुमति दी जाएगी।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद BCCI ने बनाए थे नए नियम
आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली करारी हार के बाद BCCI ने रिव्यू मीटिंग के बाद कुछ सख्त नियम बनाए थे. इसमें विदेशी दौरों पर भारतीय क्रिकेटर्स का अपने परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय को कम कर दिया था।नए नियमों के तहत अगर कोई टूर्नामेंट 45 या उससे ज्यादा दिनों का है तो परिवार को खिलाड़ियों के साथ सिर्फ 14 दिन रहने की इजाजत होगी, और अगर टूर इससे कम दिनों का है तो यह 7 दिन हो सकता है. वहीं नए नियमों के तहत पूरे टूर्नामेंट के दौरान पत्नियां खिलाड़ियों के साथ नहीं रह सकतीं हैं. परिवार सिर्फ 2 सप्ताह तक साथ रह सकता है।
ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख
SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
क्या 2027 सीजन से IPL में 94 मैच होंगे? BCCI अध्यक्ष ने दिया फाइनल जवाब
IND vs AFG 2026: भारतीय टीम को सुलझानी होगी स्पिन डिपार्टमेंट की गुत्थी – सुनील गावस्कर

