Skip to main content

ताजा खबर

BCCI ने अश्विन का एक स्पेशल वीडियो किया शेयर, जब 2012 में स्टार स्पिनर ने खुद से किया था ये वादा

BCCI ने अश्विन का एक स्पेशल वीडियो किया शेयर, जब 2012 में स्टार स्पिनर ने खुद से किया था ये वादा

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के बाद अपने संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। उनके इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई और अफवाहों का दौर शुरू हो गया, आखिर क्यों अश्विन ने अचानक से संन्यास की घोषणा की।

बहरहाल, उनके संन्यास के बाद क्रिकेट जगत के दिग्गजों, बीसीसीआई और साथी खिलाड़ियों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। अश्विन ने प्यार और समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। इस बीच आर अश्विन ने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में करियर के शुरुआती दिनों में खुद से किए गए एक वादे के बारे में खुलासा किया है।

बीसीसीआई ने शेयर किया स्पेशल वीडियो

दरअसल, बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें अश्विन के करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण और यादगार लम्हों को दिखाया गया है। इस वीडियो में अश्विन खुद बता रहे हैं कि उन्होंने खुद से वादा किया था कि इंग्लैंड से मिली हार के बाद वह भारत को एक और सीरीज नहीं गंवाने देंगे।

वीडियो में अश्विन कह रहे हैं कि, मुझे नहीं पता मैं कहां से शुरू करूं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो 2012 में अपने करियर के शुरुआती दौर में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद खुद से एक वादा किया था। मैं भारत को घरेलू सरजमीं पर एक और सीरीज नहीं हारने दूंगा। आप कितने विकेट लेते हैं, कितने रन बनाते हैं, 10 साल बाद ये सब याद नहीं रहेगा। सिर्फ रह जाती हैं तो यादें।

उन्होंने आगे कहा कि, अगर कोई मुझे 2011 में बताया होता कि मैं काफी विकेट हासिल करूंगा, मैं 18 दिसंबर में संन्यास ले रहा हूंगा, मैं उन पर विश्वास नहीं करूंगा, क्योंकि मुझे पता था कि ये ऐसा खेल है, जिसे मैं प्यार करता हूं। लेकिन कभी उम्मीद नहीं की थी कि इतना प्यार मिलेगा। इतने विकेट और रन बना पाऊंगा। मैं बहुत खुश हूं। धन्यवाद।

यहां देखें वीडियो

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

India A squads for AUS series: Pandya returns; Padikkal, Gaikwad named captains (image via getty) India A squad for Australia A series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन...

SM Trends: 9 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली घरेलू मल्टी-डे और वन-डे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान...

“क्या आप भी घर नहीं गए?” इंग्लैंड के पूर्व दिग्गजों ने पाकिस्तानी टीम के ड्रामे की उड़ाई खिल्ली

ENG vs PAK: England Greats Mock Pakistan Cricket Chaos Amid Squad Clear-Out (Image credit Twitter – X) ENG vs PAK: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के...

BBL 2026-27: Adam Zampa की होबार्ट हरिकेन्स में हुई एंट्री, बोले- ‘विदेशी खिलाड़ियों को अभी भी मिलता है ज्यादा फायदा’

Adam Zampa Joins Hobart Hurricanes on Two-Year Deal, Questions BBL Pay Parity for Local Stars (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग-स्पिनर एडम जम्पा ने होबार्ट हरिकेंस के साथ दो...