Skip to main content

ताजा खबर

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने को लेकर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ गलत फैसले ने….

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने को लेकर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी कहा- कुछ गलत फैसले ने
Shreyas Iyer. (Image Source: BCCI)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए टॉप परफॉर्मर में से एक होने के बावजूद, श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया। वर्ल्ड कप के बाद, अय्यर दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए टीम के साथ ट्रैवल किया, लेकिन वहां वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। फिर भी, टीम मैनेजमेंट ने अय्यर पर भरोसा दिखाया और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में चुना गया था।

सीरीज के लिए अच्छी तैयारी करने के लिए, अय्यर ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलने का फैसला किया, लेकिन दुर्भाग्य से, वो सीरीज के पहले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे। जिसके बाद, बीसीसीआई ने उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी, लेकिन इसके बजाय, उन्होंने पीठ की ऐंठन का हवाला देते हुए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल को छोड़ने का फैसला किया।

टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द

इसी बीच अय्यर ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। श्रेयस ने बताया कि उन्हें किस कारण टीम से बाहर किया गया। श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के बाद संवादहीनता और कुछ फैसले उनके पक्ष में नहीं जाने के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ।

श्रेयस अय्यर ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी वीडियो में कहा, “मैंने वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और उसके बाद मैं कुछ दिन के लिए विश्राम करना चाहता था। संवादहीनता के कारण कुछ फैसला मेरे पक्ष में नहीं गए। लेकिन आखिर में बल्ला मेरे हाथ में रहेगा और यह मेरे पर निर्भर करता है कि मैं कैसा प्रदर्शन करता हूं। मैंने फैसला किया कि रणजी ट्रॉफी और आईपीएल जीतना अतीत में जो कुछ हुआ उसका कड़ा जवाब होगा और शुक्र है कि सब कुछ मेरे अनुकूल हुआ।”

भारतीय टीम ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय खिलाड़ियों की लिस्ट में श्रेयस को नहीं चुना था। श्रेयस की टीम भले ही आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही थी, लेकिन इस सीजन उनकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही थी। हालांकि, नॉकआउट में उन्होंने अच्छी पारियां खेली थी, लेकिन आईपीएल 2024 सीजन के शुरुआती चरण में उनकी धीमी बल्लेबाजी की आलोचना की गई थी।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...