Skip to main content

ताजा खबर

BCCI के उपाध्यक्ष भी यशस्वी जायसवाल के विवादित बयान से हैं निराश, ट्वीट कर थर्ड अंपायर पर साधा निशाना

BCCI के उपाध्यक्ष भी यशस्वी जायसवाल के विवादित बयान से हैं निराश ट्वीट कर थर्ड अंपायर पर साधा निशाना

Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)

पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट के खेल के पांचवें दिन थर्ड अंपायर Sharfuddoula के यशस्वी जायसवाल के विवादित आउट को लेकर अपना पक्ष रखा है।

बता दें कि, यशस्वी जायसवाल इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने 84 रन बना लिए थे। हालांकि थर्ड अंपायर ने इस मैच में यशस्वी जायसवाल को गलत तरीके से आउट करार दिया। थर्ड अंपायर के इस फैसले से कई पूर्व खिलाड़ी काफी निराश नजर आए। अनुभवी खिलाड़ी इस मैच में बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके ग्लव से लगकर विकेटकीपर एलेक्स केरी के पास गई जिन्होंने कैच को काफी अच्छी तरह से पकड़ा।

सभी खिलाड़ियों ने कैच की अपील की लेकिन फील्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट दिया। ऑस्ट्रेलिया टीम ने रिव्यू की मांग की जिसके बाद थर्ड अंपायर ने Snicko में बिना किसी हरकत के बावजूद भारतीय खिलाड़ी को आउट करार दिया।

इस चीज को लेकर सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘अगर यहां डिफ्लेक्शन है भी या नहीं भी है यह ऑप्टिकल इल्यूजन हो सकता है। आखिर हम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? Snicko में फ्लैट लाइन देखने को मिली है। हालांकि इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने यशस्वी को आउट करार दिया। यह ऑप्टिकल इल्यूजन हो सकता है। हालांकि आप इसको लेकर फैसला ना ले। अगर हम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो रिजल्ट भी उसी के तहत आना चाहिए।’

राजीव शुक्ला ने भी थर्ड अंपायर को लगाई जमकर फटकार

राजीव शुक्ला ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘यशस्वी जायसवाल नॉटआउट थे। थर्ड अंपायर को यह देखना चाहिए था कि टेक्नोलॉजी क्या बता रही है। जब आप फील्ड अंपायर के फैसले को बदल रहे होते हैं तो यह बेहद जरूरी होता है कि आपके पास ठोस सबूत हो।’

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब इन दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हो रहा है।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...