Skip to main content

ताजा खबर

BCCI की नई गाइडलाइंस का पालन करती हुई दिखी Team India, एक साथ सभी खिलाड़ी पहुंचे स्टेडियम

BCCI की नई गाइडलाइंस का पालन करती हुई दिखी Team India, एक साथ सभी खिलाड़ी पहुंचे स्टेडियम

Team India (Photo Source: Getty Images)

अपेक्स गवर्निंग बॉडी, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने हाल ही में भारत की सीनियर मेंस टीम के लिए एक सख्त 10-सूत्रीय दिशानिर्देश पेश किया, जिसे 22 जनवरी को होने वाले कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I से पहले लागू किया गया। ये नियम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आए थे।

भारत के एकदिवसीय और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा पहले ही इस दिशानिर्देश के कुछ प्रवधानों पर अपनी आपत्ति व्यक्त कर चुके हैं। हालांकि, यह समझा जाता है कि बीसीसीआई ने पहले ही इन 10 दिशानिर्देशों में एक को तो लागू कर दिया है। नए दिशानिर्देशों को बंगाल क्रिकेट संघ सहित भारत-इंग्लैंड मैचों की मेजबानी करने वाले सभी राज्य क्रिकेट बोर्डों के साथ साझा किया गया था।

Team India के प्लेयर्स कर रहे हैं BCCI के नए निर्देश का पालन

सीएबी के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने नई व्यवस्था की पुष्टि की और नीतियों का पालन करने के लिए संघ की प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्नेहाशीष ने  मीडिया को बताया, ‘‘खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई के 10-सूत्रीय दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, बंगाल क्रिकेट संघ ने परिवहन के लिए विशेष तौर पर किसी अलग साधन का इंतजाम नहीं किया है।

भारतीय टीम के लिए केवल एक टीम बस की व्यवस्था की गई है। क्रिकेटरों के लिए कोई निजी वाहन नहीं होगा। हमें दिशानिर्देशों का पालन करना होगा, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी खिलाड़ियों से अभ्यास सत्रों और मैचों के लिए टीम के साथ यात्रा करने की उम्मीद की जाती है।”

आपको बता दें कि, अतीत में कुछ सीनियर क्रिकेटरों ने निजी वाहनों में स्टेडियमों तक यात्रा की है। ऑस्ट्रेलिया दौरों पर भी दो बड़े खिलाड़ी अपने परिवार के साथ अलग-अलग यात्रा करते थे। नए नियमों के आने के बाद पहली बार भारतीय दल टीम बस में ईडन गार्डन्स पहुंचा। मुख्य कोच गौतम गंभीर बस से सबसे पहले उतरे, उनके बाद उनके सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ी, जिनमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी शामिल थे।

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...