Skip to main content

ताजा खबर

BCCI ने भारत के श्रीलंकाई दौरे के शेड्यूल में किया बदलाव, जाने कब से खेले जाएंगे मुकाबले?

Team India (Image Credit- Twitter X)

आज यानी 13 जुलाई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत के श्रीलंका के दौरे के शेड्यूल को Revised कर दिया है और अब यह दौरा 26 जुलाई की जगह 27 जुलाई से शुरू हो रहा है। बता दें, भारत इस दौरें में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 और तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगा।

वनडे टीम की कप्तानी दूसरा कप्तान करेगा जबकि टी20 टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिल सकती है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। पहला टी20 मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 28 जुलाई को होगा। तीसरा और अंतिम टी20 30 जुलाई को खेला जाएगा। सभी मैच पल्लेकेले में खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त को होगी जबकि इसका दूसरा मैच 4 अगस्त को होगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा। इस शेड्यूल के तारीख में सिर्फ बदलाव हुआ है लेकिन वेन्यू वही रहेगा।

UPDATE 🚨

A look at the revised schedule for #TeamIndia’s upcoming tour of Sri Lanka #SLvIND pic.twitter.com/HLoTTorOV7

— BCCI (@BCCI) July 13, 2024

वनडे टीम की कप्तानी केएल राहुल को करते हुए देखा जा सकता है

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के टॉप के सूत्र ने इंडिया टुडे को यह बात पहले बताई थी कि वनडे टीम की कप्तानी केएल राहुल को मिल सकती है। उन्होंने भी कहा था कि टी20 और वनडे टीम की कप्तानी दो अलग-अलग खिलाड़ियों को मिलेगी।

सूत्र ने यह भी कहा था की हार्दिक पांड्या टी20 फॉर्मेट के लिए अगर उपलब्ध नहीं होते हैं तो सूर्यकुमार यादव को भी इस फॉर्मेट की कप्तानी मिल सकती है। लेकिन इस समय हार्दिक और केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे।’

गौतम गंभीर इस दौरें में भारतीय टीम के मुख्य कोच होंगे। उनका कार्यकाल मुख्य कोच के रूप में इस दौरे से ही शुरू होगा। तमाम क्रिकेट फैंस इस दौरे का पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय टीम इस दौर में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

SRH vs CSK (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 27वां मैच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...

SRH vs CSK, Top 10 Memes: हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, SRH vs CSK: Top 10 memes (image via X) सनराइज हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच, आईपीएल 2026 के 27वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर...

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

IPL 2026: Abhishek Sharma (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल...

IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने...