Skip to main content

ताजा खबर

BCB महिला बांग्लादेश प्रीमियर लीग शुरू करने के लिए तैयार, जानें कब शुरू हो सकता है टूर्नामेंट 

BCB महिला बांग्लादेश प्रीमियर लीग शुरू करने के लिए तैयार, जानें कब शुरू हो सकता है टूर्नामेंट 

Women’s Bangladesh Premier League (WBPL) (Image Credit- Twitter/X)

बांग्लादेश से महिला क्रिकेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) महिला बांग्लादेश प्रीमियर लीग (WPL) का पहला सीजन लाॅन्च करने के लिए एकदम तैयार नजर आ रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो बांग्लादेश प्रीमियर लीग का जारी सीजन जो 7 फरवरी को खत्म हो रहा है, उसके बाद यह टूर्नामेंट आयोजित हो सकता है।

टूर्नामेंट को लेकर हाल में ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निर्देशक नजमुल अबदीन फहीम (Nazmul Abedeen Fahim) ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। टूर्नामेंट में अधिकतक तीन टीमें खेलती हुई नजर आ सकती हैं, जिनके बीच फाइनल सहित कुल 6 मैच होंगे। साथ ही एक टीम में अधिकतम एक विदेशी महिला खिलाड़ी को खिलाने की अनुमित होगी।

Nazmul Abedeen Fahim ने दिया बड़ा बयान

महिला बांग्लादेश प्रीमियर लीग के डेब्यू सीजन को लेकर बीसीबी निर्देशक ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- बोर्ड उन विभिन्न तरीकों के बारे में सोच रहा है जिनसे हम महिला क्रिकेट को आगे बढ़ा सकते हैं। क्या हम महिलाओं के लिए एक टी20 प्रतियोगिता कर सकते हैं, यह हमारे विचार में था। हमने आज निर्णय लिया है कि हम महिला बीपीएल की शुरुआत करेंगे

हमने पहले ही कुछ बीपीएल फ्रेंचाइजी से बात की है, जिन्होंने महिला टीमों के मालिक होने में रुचि दिखाई है, हम देखना चाहते हैं कि महिलाओं के टूर्नामेंट का हमारे टी20 क्रिकेट पर क्या प्रभाव पड़ता है। हमें उम्मीद है कि इससे हमारे महिला खेल को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

वित्तीय बाधाओं के कारण हम कई विदेशी खिलाड़ियों को नहीं लेंगे। चार विदेशी खिलाड़ियों का चुना जाना टीमों पर वित्तीय दबाव डाल सकता है और शायद वे यह दबाव नहीं लेना चाहते। हम अपने घरेलू क्रिकेटरों को अधिक मौके देना चाहते हैं। हम टूर्नामेंट में अधिक कम्पटीशन जोड़ना चाहते हैं।

नोट– यह आर्टिकल सिर्फ लेखक के विचारों और भविष्यवाणी पर आधारित है और इन बातों की पुष्टि हम नहीं करते हैं।

আরো ताजा खबर

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...

‘लगातार दो टाइटल जीतना आसान नहीं होगा’ – IPL 2026 से पहले RCB पर भारत के दिग्गज स्पिनर

Rajat Patidar IPL 2026 (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिताब बचाने की चुनौती पर अपनी राय दी है। उनका...

IPL 2026: 2025 में खेलकर भी इस बार लीग में नहीं दिखेंगे ये 5 खिलाड़ी

5 players IPL 2025 (Image credit Twitter – X) आईपीएल के इतिहास में हर सीजन के साथ कई बदलाव देखने को मिलते हैं। कुछ खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी...