
Lockie Ferguson, Sherfane Rutherford & Shai Hope (Photo Source: Getty Images)
BBL Draft 2024: बिग बैश लीग का आगामी सीजन 31 दिसंबर से खेला जाएगा। रविवार (1 सितंबर) को सीजन के लिए प्लेयर्स ड्रॉफ्ट की प्रक्रिया चल रही है। सिडनी थंडर के लिए पिछला सीजन काफी ज्यादा निराशाजनक था, टीम ने पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर जगह बनाई थी। आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने लॉकी फर्ग्यूसन, सैम बिलिंग्स और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर लिया है। आइए आपको BBL Draft 2024 का सारा अपडेट देते हैं।
फर्ग्यूसन और रदरफोर्ड पहली बार खेलेंगे बिग बैश लीग
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड पहली बार बिग बैश लीग में खेलने वाले हैं। लॉकी फर्ग्यूसन दुनिया भर की काफी सारी क्रिकेट लीग में खेल चुके हैं, जिसमें- MLC, The Hundred, Vitality Blast और IPL शामिल है। फर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड के लिए 42 टी20 मैचों में 7.15 की इकॉनमी से 61 विकेट लिए हैं।
वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 143 टी20 मैच खेले हैं और 134.33 की स्ट्राइक रेट से 2371 रन बनाए हैं। रदरफोर्ड गेंद से भी कमाल दिखाने की काबिलियत रखते हैं।
BBL Draft 2024: डिफेंडिंग चैंपियन ब्रिसबेन हीट ने पॉल वाल्टर को किया साइन
ब्रिसबेन हीट ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी पॉल वाल्टर को साइन किया है। द हंड्रेड में वाल्टर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। उन्होंने 8 मैचों में 86 रन बनाए और 10.24 की इकॉनमी से सिर्फ तीन विकेट लिए। वहीं, ब्रिसबेन ने कॉलिन मुनरो को प्री-साइन प्लेयर के रूप में घोषित किया।
सिडनी सिक्सर्स ने Jafer Chohan को किया साइन
सिडनी सिक्सर्स ने बिग बैश लीग ड्राफ्ट में जाफर चोहान को साइन किया है। इंग्लिश क्रिकेटर के पास ज्यादा अनुभव नहीं है, और वह द हंड्रेड में भी नहीं खेले हैं। फ्रेंचाइजी ने साथ ही जेम्स विंस को रिटेन किया है और अकील होसेन को पहले ही साइन कर लिया था।
होबार्ट हरिकेंस ने शाई होप को किया साइन
होबार्ट हरिकेंस ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शाई होप को साइन किया। आईपीएल 2024 में होप दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे, जहां उन्होंने 9 मैचों में 183 रन बनाए थे। वह अभी सीपीएल में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेल रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेश के लेग स्पिनर रिशाद हुसैन को भी साइन किया है।
BBL Draft 2024: बिग बैश लीग के लिए ड्राफ्ट होने वाले खिलाड़ियों की सूची-
मेलबर्न स्टार्स: बेन डकेट, टॉम करन (प्री-साइन), उसामा मीर
मेलबर्न रेनेगेड्स: लॉरी इवांस, जैकब बेथेल, टिम सीफर्ट (प्री-साइन)
सिडनी थंडर: लॉकी फर्ग्यूसन, सैम बिलिंग्स (प्री-साइन), शेरफेन रदरफोर्ड
होबार्ट हरिकेंस: शाई होप, क्रिस जॉर्डन (प्री-साइन), रिशाद हुसैन
एडिलेड स्ट्राइकर्स: जेमी ओवरटन, ओली पोप (प्री-साइन), फैबियन एलन
ब्रिस्बेन हीट: कॉलिन मुनरो (प्री-साइन), पॉल वाल्टर
पर्थ स्कॉर्चर्स: फिन एलन (प्री-साइन), मैथ्यू हर्स्ट, कीटन जेनिंग्स
सिडनी सिक्सर्स: जेम्स विंस (रिटेन), अकील होसेन (प्री-साइन), जाफर चोहान
IPL 2026: हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे आरसीबी या दिल्ली कैपिटल्स? यहां जानें
आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा
17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

