Skip to main content

ताजा खबर

BBL 2025: डेविड वॉर्नर ने दिखाया अपना जलवा, बेहतरीन गेंद पर जबरदस्त शॉट खेल जड़ा छक्का, आप भी देखें वीडियो

David Warner (Pic Source-X)

आज यानी 17 जनवरी को बिग बैश लीग 2025 का महत्वपूर्ण मैच सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच में खेला गया। हालांकि बारिश की वजह से यह मैच रद्द कर दिया गया। इस मैच में सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

हालांकि बारिश की वजह से सिर्फ 5.1 ओवर ही फेंके जा सके जिसमें सिडनी थंडर ने एक विकेट खोकर 36 रन बनाए। टीम की ओर से इन्फॉर्म बल्लेबाज कप्तान डेविड वॉर्नर ने 14 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 22* रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि जैसे ही दिग्गज खिलाड़ी सेट दिखे बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा। लगातार बारिश होने की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा।

इस मैच में अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सीन एबॉट की बेहतरीन गेंद पर घुटने में बैठकर जबरदस्त छक्का जड़ा जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन इस पूरी सीरीज में काफी अच्छा रहा है लेकिन सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ इस शॉट की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।

यह रही वीडियो:

WHAT A SHOT BY DAVID WARNER. 🥶

– The Vintage stuff from Davey. pic.twitter.com/pNmADayAHb

— Johns. (@CricCrazyJohns) January 17, 2025

बता दें कि, सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर दोनों ही इस शानदार टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है। सिडनी सिक्सर्स ने 10 मैच में 6 में जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम के 14 अंक हैं और सिडनी सिक्सर्स बिग बैश लीग 2024-25 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। सिडनी थंडर की बात की जाए तो उन्होंने भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है और टीम ने 10 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

सिडनी थंडर के 12 अंक है और टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। इस सीजन की अंक तालिका में पहले पायदान पर होबार्ट हरिकेनस है जिनके 15 अंक हैं। बिग बैश लीग के इस सीजन का क्वालीफायर मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा जबकि नॉकआउट मैच 22 जनवरी को होगा। चैलेंजर 24 जनवरी को खेला जाएगा जबकि फाइनल 27 जनवरी को होगा।

আরো ताजा खबर

ENG vs SL 2026: इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान; डोनाल्ड और क्रोकॉम्बे को पहली बार मिला मौका

ENG vs SL: England Cricket team (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान...

‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

Suresh Raina Opens Up on Retiring Alongside MS Dhoni and Their Enduring Bond (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 की उस भावुक...

5 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: यूएई ने इंडोनेशिया पर छह विकेट से आसान जीत हासिल की शुक्रवार, 4 सितंबर को दुबई में खेले गए...

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...