Skip to main content

ताजा खबर

BBL 2024-25: मेलबर्न स्टार्स ने मार्कस स्टोइनिस को नियुक्त किया कप्तान, मैक्सवेल की जगह लेंगे ऑलराउंडर

BBL 2024-25 मेलबर्न स्टार्स ने मार्कस स्टोइनिस को नियुक्त किया कप्तान मैक्सवेल की जगह लेंगे ऑलराउंडर

Marcus Stoinis (Photo Source: X)

मेलबर्न स्टार्स ने आगामी बिग बैश लीग 2024-25 से पहले मार्कस स्टोइनिस को नया कप्तान नियुक्त कर दिया है। स्टोइनिस ग्लेन मैक्सवेल की जगह लेंगे, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने पिछले सीजन मैक्सवेल की गैरमौजूदगी में एक मैच में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी की थी।

मार्कस स्टोइनिस मेलबर्न स्टार्स में नई भूमिका निभाने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फ्रेंचााइजी ने मैदान के अंदर और बाहर जो ग्रुप बनाया है, वह उन्हें सफलता दिलाएगी।

फुल-टाइम रोल मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है- मार्कस स्टोइनिस

ESPNcricinfo के अनुसार मेलबर्न स्टार्स के कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद मार्कस स्टोइनिस ने कहा,

पिछले साल मैक्सवेल की गैरमौजूदगी में मुझे टीम की कप्तानी करने का थोड़ा अनुभव है और मुझे यह अवसर बहुत पसंद आया, इसलिए फुल-टाइम रोल मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। पिछले 10 सालों से स्टार्स हर साल समर में मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहा हैऔर मुझे सच में विश्वास है कि मैदान के अंदर और बाहर हमने जो ग्रुप बनाया है, वह क्लब को लंबे समय से प्रतीक्षित सफलता दिला सकता है।

ग्लेन मैक्सवेल के बाद मार्कस स्टोइनिस मेलबर्न स्टार्स के लिए बिग बैश लीग में 100 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले सीजन फ्रेंचाइजी के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट तीन साल के लिए एक्सटेंड कराया है।

मार्कस स्टोइनिस को कप्तान नियुक्त करने के बाद, मेलबर्न स्टार्स के जनरल मैनेजर ब्लेयर क्राउच ने टीम में ग्लेन मैक्सवेल के योगदान के बारे में बात की। क्राउच ने कहा, सबसे पहले, “मैं पिछले पांच सीजन में टीम का नेतृत्व करने के लिए ग्लेन मैक्सवेल के प्रयासों की सराहना और धन्यवाद करना चाहता हूं और वह क्लब में सभी के लिए एक अद्भुत रिसोर्स बने रहेंगे।”

बता दें, मैक्सवेल इस वक्त हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं, वह बिग बैश लीग का पहला मैच मिस कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...