Skip to main content

ताजा खबर

BBL 2024-25: डेनियल सेम्स की आंधी में उड़ी एडिलेड स्ट्राइकर्स, बेहतरीन ऑलराउंडर ने एक ही ओवर में जड़ दिए 31 रन, आप भी देखें वीडियो

BBL 2024-25: डेनियल सेम्स की आंधी में उड़ी एडिलेड स्ट्राइकर्स, बेहतरीन ऑलराउंडर ने एक ही ओवर में जड़ दिए 31 रन, आप भी देखें वीडियो

Daniel Sams (Pic Source-X)

कैनबरा के मनुका ओवल में खेले गए बिग बैश लीग 2024-25 के तीसरे मुकाबले में सिडनी थंडर ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को दो विकेट से हराया। इस मुकाबले में सिडनी थंडर की ओर से आक्रामक ऑलराउंडर डेनियल सेम्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें कि, सिडनी थंडर को यह मैच जीतने के लिए अंतिम दो ओवर में 34 रन की जरूरत थी। उनके 7 विकेट गिर गए थे। इस ओवर के शुरू होने से पहले डेनियल सेम्स ने 9 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए थे। हालांकि सिडनी थंडर की पारी का 19वां ओवर लेकर आए लॉयड पोप की पहली दो गेंदों पर डेनियल सेम्स ने लगातार 2 छक्के जड़े। इसके बाद पोप ने वाइड गेंद फेंकी। डेनियल सेम्स ने पोप की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा और फिर चौथी गेंद पर छक्का मारा।

डेनियल सेम्स ने इसके बाद जबरदस्त बल्लेबाजी की और पांचवीं गेंद पर चौका मारा और इस ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ कुल एक ओवर में 31 रन जड़े। उन्होंने पोप की हर गेंद पर तगड़ा प्रहार किया। इसके बाद सिडनी थंडर को अंतिम गेंद पर जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी और उन्होंने इस मैच को दो गेंद रहते हुए जीत लिया। डेनियल सेम्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 18 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।

यही नहीं डेनियल सेम्स ने इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले अनुभवी ऑलराउंडर ने गेंदबाजी से काफी खराब प्रदर्शन किया और चार ओवर में 44 रन लुटाए। हालांकि उन्होंने घातक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सिडनी थंडर ने जीता मुकाबला

मैच की बात की जाए तो एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। टीम की ओर से जेमी ओवरटन ने 45* रनों की शानदार पारी खेली थी जबकि Jake Weatherald ने 40 रनों का योगदान दिया था। जेम्स बेजली ने भी 31 रनों की तूफानी पारी खेली थी। सिडनी थंडर की ओर से क्रिस ग्रीन और लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट झटके थे।

सिडनी थंडर की बात की जाए तो डेनियल सेम्स के अलावा सैम कोंटास ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रनों की तूफानी पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने 29 रन बनाए जबकि ओलिवर डेविस ने 23 रनों की बेहतरीन पारी खेली। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सिडनी थंडर ने बिग बैश लीग 2024 का अपना पहला मैच जीत लिया है।

আরো ताजा खबर

20 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान पद से इस्तीफा दिया अनुभवी ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान के पद से...

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...