Skip to main content

ताजा खबर

BBL: खराब फाॅर्म के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल के साथ मेलबर्न स्टार्स ने दो साल का काॅन्ट्रैक्ट किया 

BBL: खराब फाॅर्म के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल के साथ मेलबर्न स्टार्स ने दो साल का काॅन्ट्रैक्ट किया 

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)

खराब प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को लेकर बिग बैश लीग टीम मेलबर्न स्टार्स से दो साल का काॅन्ट्रैक्ट मिला है। बता दें कि यह काॅन्ट्रैक्ट टीम ने काॅन्ट्रैक्ट शुरू होने के कुछ ही समय के भीतर हासिल किया, जो टीम द्वारा पहली बार बीबीएल खिताब जीतने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बता दें कि बिग बैश लीग इतिहास में मैक्सवेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर है। हालांकि, 39 साल के होने के बावजूद उन्हें मेलबर्न स्टार्स से दो साल का काॅन्ट्रैक्ट मिला है। तो वहीं, टूर्नामेंट के शुरू से ही लगातार खेल रही मेलबर्न स्टार्स एक ऐसी टीम है, जिसने अभी तक एक बार भी बीबीएल ट्राॅफी नहीं जीती है। हाल में ही बीबीएल के खत्म हुए 15वें सीजन में टीम को नाॅकआउट स्टेज में होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ मुकाबला हारकर, टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

पिछला सीजन मैक्सवेल के लिए कुछ खास नहीं रहा

लेकिन पिछले सीजन में ग्लेन मैक्सवेल ने गेंद और बल्ले दोनों से मेलबर्न स्टार्स फैंस को निराश किया। अनुभवी ऑलराउंडर खेली गई 8 पारियों में महज 76 रन ही बना पाया और सिर्फ 2 विकेट हासिल किए। हालांकि, इस तरह के प्रदर्शन के बावजूद स्टार्स फ्रेंचाइजी ने मैक्सेवल पर भरोसा दिखाया है। फ्रेंचाइजी से दो साल का काॅन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद मैक्सवेल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा-

“मेलबर्न स्टार्स मेरे क्रिकेट करियर का एक अहम हिस्सा रही है और मैं इस टीम की सफलता को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यह मौजूदा टीम कुछ खास करने की दिशा में आगेग्लेन मैक्सवेल के साथ मेलबर्न स्टार्स ने दो साल का काॅन्ट्रैक्ट बढ़ रही है और मुझे पूरा भरोसा है कि हम अगले दो सीजन में खिताब के लिए दावेदारी पेश करने की स्थिति में हैं।”

दूसरी ओर, मेलबर्न स्टार्स के हाई परफाॅर्मेंस मैनेजर क्लिंट मैके ने मैक्सवेल को लेकर कहा- “ग्लेन लंबे समय से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और स्टार्स के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारे लिए बहुत मूल्यवान है। कैंपबेल को टीम में शामिल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण था क्योंकि वह हमारे शीर्ष क्रम को काफी स्थिरता प्रदान करते हैं। उन्होंने इस सीजन में खुद को इस स्तर पर साबित किया है और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह आने वाले कई वर्षों तक हमारे लिए ढेरों रन बनाएंगे।”

আরো ताजा खबर

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...

IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहले वनडे में रच सकते हैं नया इतिहास

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज धर्मशाला में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए...

SM Trends: 13 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच बारिश की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।...