Skip to main content

ताजा खबर

BAN vs SA 2024: दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए Temba Bavuma, पढ़ें बड़ी खबर 

Temba Bavuma (Image Credit- Twitter X)

Temba Bavuma ruled out of second Test: बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं सीरीज के दूसरे मैच के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीकी खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है।

बता दें, प्रोटीज टीम के रेगुलर कप्तान टेम्बा बावुमा दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बावुमा को इस समय नरम टिशु मसल से संबंधित परेशानी है। इस वजह से वह ढाका के शेर ए बांग्ला में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ही हिस्सा नहीं ले पाए थे। तो वहीं अब वह 29 अक्टूबर से चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।

Shukri Conrad ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि टेम्बा बावुमा की इंजरी को लेकर साउथ अफ्रीकी टीम के हेड कोच शुक्री काॅनरेड (Shukri Conrad) ने क्रिकबज के हवाले से कहा- हमें लगता है कि वह (बावुमा) मेडिकल नजरिए से दूसरे टेस्ट मैच के लिए तैयार नहीं है।

काॅनरेड ने आगे कहा- हम उनके रिहैब शेड्यूल को थोड़ा धीमा करने की कोशिश करेंगे, ताकि वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए खुद को फिट रख सकें। वह हमारे बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज हैं, इसलिए यह हमारे लिए झटका है। लेकिन हमने साबित कर दिया है कि हम असफलताओं से निपट सकते हैं और हम इससे भी निपट लेंगे। वह जल्द ही स्वदेश के लिए रवाना होंगे।

दूसरी ओर, आपको इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच के बारे में जानकारी दें, तो साउथ अफ्रीका ने मेजबान को पहले मुकाबले में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। तो वहीं ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद इस बार मैनेजमेंट को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी होगी। देखने लायक बात होगी कि पहले मैच में हार के बाद, बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...

2027 ODI वर्ल्ड कप: 14 की जगह खेलेंगी सिर्फ 12 टीमें? नया ‘सुपर सेवन’ नियम लाने की तैयारी में ICC

ICC Considers Trimming 2027 ODI World Cup to 12 Teams with New ‘Super Seven’ Stage (Image credit Twitter – X) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर में बड़े बदलाव करने...