Skip to main content

ताजा खबर

BAN vs SA 2024: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका को झटका, इस कारण Temba Bavuma पहले टेस्ट से हुए बाहर

BAN vs SA 2024 टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका को झटका इस कारण Temba Bavuma पहले टेस्ट से हुए बाहर

Temba Bavuma (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका 21 अक्टूबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली, टेस्ट सीरीज के लिए बहुत ही जल्द आने वाली है। इस सीरीज के दौरान दोनों टीमों के बीच कुल दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। हालांकि, इस सीरीज के शुरू होने से पहले प्रोटीज टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रही है।

बता दें कि इंजरी की वजह से टीम के कप्तान तेंबा बावुमा (Temba Bavuma) पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले वह आयरलैंड के खिलाफ, हाल में ही खत्म हुई वनडे सीरीज में भी हल्की टिसू इंजरी की वजह से आखिरी वनडे में नहीं खेल पाए थे।

तो वहीं अब वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि, वह जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। साथ ही बावुमा की अनुपस्थिति में अनकैप्ड डेवाल्ड ब्रेविस को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जोड़ा गया है।

साथ ही इससे पहले साउथ अफ्रीका को गेंदबाजी में एक और बड़ा झटका लग चुका है। बता दें कि काठ का तनाव फ्रैक्चर की वजह से तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पूरे बांग्लादेश दौरे से ही बाहर हो गए हैं। तो वहीं क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने लुंगी एनगिडी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है।

बांग्लादेश दौरे के लिए साउथ अफ्रीका

तेंबा बावुमा (कप्तान/केवल दूसरे टेस्ट के लिए), डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोर्जी, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, डेन पैटर्सन, डेन पिड्ट, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स , रयान रिकेल्टन, काइल वेरिन।

बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका 2024 टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यल

पहला टेस्ट 21-25 अक्टूबर, शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका

दूसरा टेस्ट 29 अक्टूबर से 1 नवंबर, जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम

আরো ताजा खबर

SM Trends: 25 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल नाॅकआउट मैचों से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने एक्स सोशल मीडिया अकाउंट पर खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ की एक वीडियो को शेयर किया...

IPL 2026: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट! पोलार्ड के बयान से मुंबई इंडियंस खेमे में हलचल

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर बेहद निराशाजनक रहा। टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही और एक बार फिर प्लेऑफ...

आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’

Hardik Pandya and Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद अब कई टीमों की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व भारतीय...

सूर्यवंशी ओपनर, क्लासेन नंबर 4 पर, कोहली को जगह नहीं, कुछ ऐसी है IPL 2026 की लीग स्टेज की बेस्ट प्लेइंग 11 

Vaibhav Suryavanshi and Heinrich klaasen (Image Credit- Twitter X) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के 19वें सीजन का लीग चरण समाप्त हो चुका है। 26 मई से नाॅकआउट मुकाबले...