Skip to main content

ताजा खबर

BAN vs SA: बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ यह स्टार बल्लेबाज

BAN vs SA: बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ यह स्टार बल्लेबाज

Jaker Ali (Photo Source: X)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज जेकर अली चोटिल होने के चलते दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह महिदुल इस्लाम अंकोन को टीम में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार, 27 अक्टूबर को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान जेकर को चोट लग गई थी।

बांग्लादेश के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने उनकी चोट के बारे में बात करते हुए कहा, जेकर अली को कल (रविवार) अभ्यास में बल्लेबाजी करते समय चोट लग गई थी। उनका पहले से ही चोट का इतिहास रहा है और अभी भी लक्षण दिख रहे हैं। उनके पिछले चोट के रिकॉर्ड को देखते हुए, ठीक होने में कुछ समय लग सकता है। क्लिनिकल निष्कर्षों के आधार पर उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है।

बता दें कि 26 वर्षीय खिलाड़ी ने सीरीज के पहले टेस्ट में अपना टेस्ट डेब्यू किया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक भी बनाया। खेल के सबसे लंबे प्रारूप के अलावा जेकर अली ने बांग्लादेश के लिए कुल 19 टी20 मैच खेले हैं और अब तक 254 रन बनाए हैं। जेकर अली के बाहर होने से बांग्लादेश बल्लेबाजी पर असर पड़ सकता है, क्योंकि उन्होंने डेब्यू टेस्ट में जिस तरह की बल्लेबाजी की थी, वो काबिलेतारीफ था।

सीरीज में पिछड़ी बांग्लादेश की टीम

वहीं सीरीज की बात करें तो बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में हुए मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को पहली पारी में सिर्फ 106 रन पर समेट दिया था। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम ने 308 रनों का स्कोर बनाया और एक विशाल बढ़त हासिल की।

बांग्लादेश ने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की और 307 रन बोर्ड पर लगाए। इस तरह मेहमान टीम को 106 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने सात विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अब दूसरा टेस्ट मैच 29 अक्टूबर से जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...