Skip to main content

ताजा खबर

BAN vs NED: Turning Point of the Match: रिशाद हुसैन के इस ओवर ने पलट दिया सारा गेम, जानें कहां हुई नीदरलैंड्स से चूक?

BAN vs NED (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024, BAN vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 27वां मुकाबला 13 जून को अर्नोस क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे।

नीदरलैंड्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना पाई और बांग्लादेश ने 25 रनों से जीत दर्ज की, आइए आपको बताते हैं कि इस मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा, जिसके चलते बांग्लादेश ने जीत दर्ज की।

BAN vs NED: साइब्रांड एंगलब्रेक्ट का विकेट बना नीदरलैंड्स की हार का कारण

बांग्लादेश के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स ने 69 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। माइकल लेविट (18), मैक्स ओ डोड (12) और विक्रमजीत सिंह जिनसे बड़ी उम्मीदें थी, वह 16 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए थे। तीन झटकों के बाद साइब्रांड एंगलब्रेक्ट और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के बीच साझेदारी पनपते हुई नजर आ रही थी, जो टीम को शायद मैच जीता सकती थी।

लेकिन 15वें ओवर में रिशाद हुसैन ने साइब्रांड एंगलब्रेक्ट को आउट कर बांग्लादेश को बड़ी सफलता दिलाई। साइब्रांड ने 22 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली। रिशाद हुसैन ने इसी ओवर में बास डी लीड को भी डक पर पवेलियन भेजा। इस ओवर में रिशाद ने मात्र 7 रन दिए और दो विकेट चटकाए।

कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (25) 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ विकेट गंवा बैठे, जिसके बाद नीदरलैंड्स की जीत की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गई।

शाकिब अल हसन की पारी ने बांग्लादेश की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 23 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद शाकिब अल हसन मैदान में बैटिंग करने आए थे। शाकिब अल हसन ने 46 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 64 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके चलते ही टीम 159 रन बोर्ड पर लगा पाई। टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में शाकिब अल हसन थोड़े आउट ऑफ फॉर्म नजर आए थे, लेकिन आज टीम के लिए अहम मैच में आगे आकर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाई।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यह टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

श्रीलंका को सिर्फ इस भारतीय से है खतरा, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले Farveez Maharoof ने टीम को चेताया

SL vs IND: Farveez Maharoof Warns Sri Lanka of Rishabh Pant Threat Ahead of Galle Test (image via X) SL vs IND: श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज फरवीज महरूफ (Farveez...

SL vs IND 2026: पूर्व भारतीय ने Sarfaraz Khan को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खिलाने की वकालत की 

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची

Ranking the 5 Cricketers with the Most Test Double Hundreds (image via getty) most double hundreds in test cricket: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों...