

आयरलैंड क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है। तो वहीं, इस समय बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 19 नवंबर से ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन यानि कि आज 20 नवंबर को बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने इतिहास रच दिया है।
बता दें कि बतौर खिलाड़ी यह रहीम का 100वां टेस्ट मैच था, और अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास के कुल 11वें खिलाड़ी बन गए हैं। बांग्लादेश के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे दिन सुबह-सुबह ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने जॉर्डन नील की गेंद पर एक रन लेकर अपना 14वां टेस्ट शतक पूरा किया।
दूसरे दिन 99 रनों पर नाबाद रहते हुए, रहीम ने स्थिति को शांति से संभाला और पूरा ओवर खेला, जिसके बाद उन्होंने तीन गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। आयरलैंड ने सुबह की शुरुआत अनुशासित लाइन-अप के साथ की, नील को फिर से आक्रमण पर लगाया गया और मैथ्यू हम्फ्रीज ने पहले दिन तेज टर्न लेने के बाद दूसरे छोर से पारी जारी रखी। 91वें ओवर की पहली गेंद पर लिटन दास के सिंगल लेने और रहीम को स्ट्राइक मिलने पर उत्सुकता और बढ़ गई। इसके बाद नील ने एक कसी हुई गेंद फेंकी जिससे मैदान पर सभी एक साथ रुक गए।
ओवर की तीसरी गेंद पर सफलता मिली। नील ने रहीम के पैड पर एक फुल लेंथ की गेंद को एंगल से मारा, और इस अनुभवी बल्लेबाज ने शांति से उसे स्क्वायर लेग के बाहर पहुँचाकर धैर्य, संयम और अनुभव से शतक पूरा किया। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस खड़े होकर, रहीम के इस ऐतिहासिक शतक का अभिवादन करते हुए नजर आए।
टेस्ट क्रिकेट में अपने 100वें मैच में शतक लगाने वाले क्रिकेटर्स
| रन | खिलाड़ी | किस टीम के खिलाफ | वेन्यू |
| 104 | काॅलिन काॅदरे | इंग्लैंड | एजबस्टन 1968 |
| 145 | जावेद मियांदाद | भारत | लाहौर 1989 |
| 149 | जाॅर्डन ग्रीनिडगे | इंंग्लैंड | सेंट जाॅन 1990 |
| 105 | एलेक स्टीवर्ट | वेस्टइंडीज |
ओल्ड ट्रैफर्ड 2000
|
| 184 | इंजमाम उल हक | भारत | बेंगलुरू 2005 |
| 120 और 143* | रिकी पोंटिंग | साउथ अफ्रीका | सिडनी 2006 |
| 131 | ग्रीम स्मिथ | इंग्लैंड | द ओवल, 2012 |
| 134 | हाशिम अमला | श्रीलंका |
जोहानिसबर्ग 2017
|
| 218 | जो रूट | भाारत | चेन्नई 2021 |
| 200 | डेविड वाॅर्नर | साउथ अफ्रीका | मेलबर्न 2022 |
| 100* | मुशफिकुर रहीम | आयरलैंड | ढाका, 2025 |
क्विंटन डिकाॅक ने रचा इतिहास, विराट कोहली को इस मामले में छोड़ा पीछे
IND vs SA 2025: 2000 ODI रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज अफ्रीकी बल्लेबाज बने टेम्बा बावुमा
AUS vs ENG 2nd Test, Day 3: स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 134/6, ऑस्ट्रेलिया से 43 रन पीछे
6 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

