Skip to main content

ताजा खबर

BAN vs AUS: डीएलएस नियम के चलते बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 86 रनों से हराया, बनाई 1-0 की बढ़त

BAN vs AUS (Image Credit- Twitter X)
BAN vs AUS (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है। तो वहीं, आज 9 जून मंगलवार से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हुई। सीरीज का पहला मुकाबला राजधानी ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया।

बता दें मुकाबले में बांग्लादेश ने 86 रनों से जीत हासिल की। साथ ही यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी ही वनडे जीत रही। इससे पहले उसने कंगारू टीम के खिलाफ 21 साल पहले कार्डिफ में जीत हासिल की थी।

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहले वनडे मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर मेजबान टीम के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 284 रन बनाए।

ओपनर सैफ हसन (5) के जल्दी आउट होने के बाद तंजिद हसन तमीम ने 54 और नजमुल हुसैन शान्तो ने 67 रनों की शानदार पारी खेली। अंत में तौहीद हृदौय ने 31 रन बनाए व मुसैदक हुसैन 70 गेंदों में 86* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो तेज गेंदबाज नाथन एलिस को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। इसके अलावा लियाम स्काॅट व मैट रेन्शो के हाथ 2-2 सफलता लगी। इसके अलावा जेवियर बार्टलेट को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश से मिले 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने 42.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए थे। इसके बाद खराब रौशनी की वजह से आगे खेल नहीं हो सका। फलस्वरूप मुकाबले में बांग्लादेश को डीएलएस नियम के चलते 86 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलेक्स कैरी ने 47 रनों की पारी खेली, तो ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 52* रन बनाकर नाबाद रहे।

तो वहीं, मेजबान टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। नाहिद राणा ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान व मुसैदक हुसैन को 2-2 विकेट मिले। साथ ही तस्कीन अहमद को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

‘पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने मेरा साथ दिया’ – पूजा वस्त्राकर ने चोट के मुश्किल दौर में साथ देने के लिए आरसीबी को श्रेय दिया

Pooja Vastrakar reveals how RCB backed her amid injury struggles पूजा वस्त्राकर को 2024 में महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कंधे में चोट लगी थी और मार्च 2025 में...

IND vs AFG: 3 खिलाड़ी जो चोटिल हार्दिक पांड्या को अफगानिस्तान वनडे सीरीज में कर सकते हैं रिप्लेस

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले, भारतीय टीम के लिए बुरी...

IND vs AFG: ‘उन्हें एक वजह से नहीं चुना गया’ – ODI सीरीज में कोहली की जगह गायकवाड़ की अनदेखी पर आकाश चोपड़ा ने खोला राज

IND vs AFG 2026: Ruturaj Gaikwad (image via getty) भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के...

IND vs AFG 2026: भारतीय टीम को तगड़ा झटका! हार्दिक पंड्या हुए चोटिल, नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

IND vs AFG: Hardik Pandya ruled out (image via X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय वनडे टीम को एक और झटका लगा है। विराट...