Skip to main content

ताजा खबर

Axar Patel ने बनाया Team India का स्पेशल Vlog, जो कुछ ही देर में हो गया सुपर वायरल

Axar Patel ने बनाया Team India का स्पेशल Vlog जो कुछ ही देर में हो गया सुपर वायरल

(Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में Team India शानदार प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में टीम के खिलाड़ियों की खुशी एक अलग लेवल पर है। इसी कड़ी में अब भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें टीम का एक स्पिन गेंदबाज खास काम करते हुए नजर आ रहा है और वो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Team India का स्पेशल Vlog देखना तो बनता है

Team India और इंंग्लैंड के बीच अगला टी20 मैच राजकोट में होगा, ऐसे में भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है। ये वीडियो एक Travel Vlog की तरह बनाया गया है, ये Vlog खुद Axar Patel ने बनाया है। जहां इस वीडियो में अक्षर ने अपने स्टाइल में टीम की चेन्नई से लेकर राजकोट की यात्रा दिखाई है, साथ ही इस दौरान वो साथी खिलाड़ियों के साथ मजाक मस्ती करते हुए नजर आए। पहले अक्षर ने होटल में खिलाड़ियों से बात की, उसके बाद एयरपोर्ट से लेकर फ्लाइट में वो किसी ना किसी को परेशान कर रहे थे और बीच-बीच में फैन्स के साथ जानकारी शेयर कर रहे थे। साथ ही इस वीडियो में उन्होंने रमनदीप का स्वागत भी किया, तो रवि पूरे वीडियो में टशनबाजी करते दिखे।

ये स्पेशल वीडियो आया है Team India के सोशल मीडिया पर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

दूसरे मैच के बाद ये तस्वीर हुई थी काफी वायरल

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

राजकोट में सीरीज सील करना चाहेगी Team India

*Team India और इंग्लैंड के बीच कुल 5 टी20 मैचों की सीरीज है।
*सीरीज का पहला और दूसरा मैच अपने नाम कर चुकी है टीम इंडिया।
*अब अगला मैच राजकोट में 28 तारीख को खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच।
*अगर टीम इंडिया से तीसरा मैच भी जीत जाती है, तो सीरीज पर कब्जा कर लेगी।

वनडे सीरीज भी होगी इंग्लैंड से

जी हां, इस 5 मैचों की टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जहां इसी सीरीज में कुल 3 मैच खेले जाने और इसका आगाज 6 फरवरी से हो जाएगा। दूसरी ओर इस सीरीज में विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...