Skip to main content

ताजा खबर

AUSW vs INDW: दूसरे वनडे में 122 रनों से बड़ी हार के बाद, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गंवाई सीरीज

Australia Women vs India Women, 2nd ODI (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच आज 8 दिसंबर, रविवार को दोनों टीमों के बीच एलन बाॅर्डर फील्ड, ब्रिसबेन में खेला गया। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 122 रनों से बड़ी जीत हासिल की है।

मुकाबले की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 371 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज पोएब लिचफील्ड 60 रनों की पारी खेली, तो जाॅर्जिया वाॅल ने 101 रनों की पारी खेली।

इसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पैरी ने भी 75 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्के की मदद से 105 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। साथ ही विकेटकीपर बेथ मूनी ने भी 56 रनों का अहम योगदान दिया।

हालांकि, इसके बाद जब भारतीय टीम 372 रनों के मजबूत टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 44.5 ओवरों में सिर्फ 249 रन ही बना पाई। भारतीय टीम के लिए ऋचा घोष ही 54 रनों की बेस्ट पारी खेल पाई। लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर (38) और जेमिमा राॅड्रिग्स (43) को अच्छी शुरुआत मिली, पर वो बड़ी पारी नहीं खेल पाई। तो वहीं ओपनर स्मृति मंधाना सिर्फ 9 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गई।

हरमनप्रीत कौर ने हार ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हार के बाद, हरमनप्रीत कौर ने पोस्ट मैच के दौरान एनडीटीवी के हवाले से कहा- हमें बीच-बीच में कुछ साझेदारियां मिलीं, हमारी मानसिकता सकारात्मक थी, लेकिन हम मैच में कुछ रन से पीछे रह गए।

हरमन ने आगे कहा- हमने कुछ मौके बनाए लेकिन उन्हें भुना नहीं सके, हमें उन्हें (ऑस्ट्रेलिया महिला टीम) इसका श्रेय देना चाहिए कि उन्होंने कैसी बल्लेबाजी की। हमें अपनी योजनाओं के बारे में सोचने की जरूरत है कि हम अगले मैच में कैसी गेंदबाजी करेंगे। हमें पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी करने की जरूरत है, हमें बेहतर प्लानिंग के साथ अगले मैच में आना होगा।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...