Skip to main content

ताजा खबर

AUS W vs IND W: पहला वनडे, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और बाकी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में जाने यहां

AUS W vs IND W: पहला वनडे, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और बाकी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में जाने यहां

India Women vs Australia Women (Image Credit- Twitter)

भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 5 दिसंबर से हो रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई ना होने की वजह से टीम इंडिया काफी निराश थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीती। यही नहीं अपने घर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को भी हराया।

ऐसी कई भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने महिला बिग बैश लीग में भी भाग लिया और वहां की परिस्थिति को काफी अच्छी तरह से समझा। ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए निराशाजनक बात यह है कि एलिसा हीली आगामी वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। महिला बिग बैश लीग में चोटिल होने के बाद हीली पूरी सीरीज से बाहर हो चुकी है। उनकी जगह आगामी वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी Tahila McGrath करती हुई नजर आएंगी।

टीम इंडिया की ओर से यास्तिका भाटिया को आगामी सीरीज में भाग लेते हुए नहीं देखा जाएगा जबकि उनकी जगह रिचा घोष की स्क्वॉड में वापसी हुई हैं।

मैच डिटेल:

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच पहला वनडे मैच एलन बॉर्डर फील्ड ब्रिस्बेन में 5 दिसंबर को भारतीय समय के अनुसार सुबह के 9:50 पर शुरू होगा। इस मैच की लाइवस्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी जबकि यह ब्रॉडकास्ट Disney+Hotstar पर होगा।

पिच रिपोर्ट:

एलन बॉर्डर फील्ड ब्रिस्बेन में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। हालांकि अगर एक बार बल्लेबाज यहां सेट हो गए तो उनके लिए रन बनाना काफी आसान हो जाएगा। टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहिए।

हेड टू हेड रिकॉर्ड:

अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 53 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिसमें आस्ट्रेलिया ने 43 में जीत दर्ज की है जबकि 10 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं। इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 8 जनवरी 1978 में खेला गया था जबकि अंतिम मैच 2 जनवरी 2024 को खेला गया था।

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम टीम इंडिया महिला, संभावित प्लेइंग XI

भारतीय महिला टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, उमा छेत्री (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रिया मिश्रा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम:

ताहलिया मैकग्रा (कप्तान), एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, किम गर्थ, बेथ मूनी, फोबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, मेगन शट, सोफी मोलिनेक्स, डार्सी ब्राउन, एनाबेल सदरलैंड

यह भी पढ़े:- AUS-W vs IND-W: Dream11 Prediction, 1st ODI: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, पहले वनडे के लिए

আরো ताजा खबर

रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग करते दिखे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर, जानिए BCCI और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का एक्सचेंज प्रोग्राम

Ben Treloar Officiates in Ranji Trophy as Part of BCCI–Cricket Australia Exchange Program (image via X) घरेलू स्तर पर अंपायरिंग के स्टैंडर्ड्स को बेहतर बनाने के एक अहम इनिशिएटिव के...

थलाइवा के जबरा फैन संजू सैमसन! ‘जेलर 2’ देखने के लिए बुक किया पूरा सिनेमा हॉल, टीम इंडिया के साथी भी बने हिस्सा

Sanju Samson Books Entire Cinema Hall for Rajinikanth’s ‘Jailer 2’, Invites India Teammates (image via X) 20 अक्टूबर, 2026 को भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने सुपरस्टार रजनीकांत के प्रति अपनी...

दीवानगी ऐसी! हार्दिक पांड्या से मिलने 2400 KM पैदल पहुंचा लखनऊ का रवि, क्रिकेटर ने गले लगाकर जीता दिल

Lucknow Fan Walks Nearly 2,400 km to Meet Hardik Pandya (image via X) भारत में क्रिकेट को अक्सर एक धर्म की तरह माना जाता है, और फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों...

कोच्चि में 28 अक्टूबर को होगा WPL 2027 का प्लेयर ऑक्शन, 27 स्लॉट्स के लिए 146 खिलाड़ी मैदान में

WPL 2027 Player Auction Scheduled for October 28 at Grand Hyatt Kochi (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग 2027 के खिलाड़ियों के ऑक्शन के लिए स्टेज सेट है। यह...