Skip to main content

ताजा खबर

AUS W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त 

AUS W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त 

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2026 आज 8 मार्च को वाका, पर्थ में समाप्त हुए एकमात्र टेस्ट मैच के साथ खत्म हो गया। हालांकि, भारतीय टीम के इस दौरे का दुखद अंत हुआ। क्योंकि मेजबान ने एकमात्र टेस्ट मैच में हरमनप्रीत की अगुवाई वाली टीम इंडिया के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की।

इस दौरे पर भारत ने तीन मैचों की टी20, तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली। टी20 सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया। लेकिन वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-0 से बुरी तरह हराया। इसके बाद एकमात्र टेस्ट मैच में भी उसने जीत हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत महिला, एकमात्र टेस्ट मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 62.4 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद सिर्फ 198 रन ही बना पाया। पहली पारी में जेमिमा रोड्रिग्स 52 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहीं।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में एनाबेल सदरलैंड को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले। इसके अलावा लूसी हैमिल्टन को 3, डार्सी ब्राउन को 2 और एश्ले गार्डनर को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 90.4 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 323 रनों का एक मजबूत स्कोर बनाया और पहली पारी के आधार पर भारत पर 125 रनों की बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में एलिस पैरी ने 76 और एनाबेल सदरलैंड ने हरफनमौला खेल दिखाते हुए 129 रनों की शानदार पारी खेली।

भारत की ओर से पहली पारी में सायली सतघरे को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले। इसके अलावा क्रांति गौड़ व दीप्ति शर्मा को 2-2 विकेट मिले। तो वहीं, स्नेह राणा व शेफाली वर्मा को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, पहली पारी की तरह भारत की ओर से दूसरी पारी में बल्लेबाजी ने निराश किया। एक बार फिर पूरी टीम 48.2 ओवरों में 149 रनों पर सिमट गई। प्रतिका रावल 63 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहीं, तो स्नेह राणा ने 30 रनों का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में लूसी हैमिल्टन को 3, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग और एश्ले गार्डनर को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा डार्सी ब्राउन को 1 विकेट मिला। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत से दूसरी पारी में मिले 25 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट गंवाए आसानी से हासिल कर लिया।

আরো ताजा खबर

24 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. स्कॉट बोलैंड के चयन पर चल रही बहस के बीच पैट कमिंस ने नेथन लायन की भूमिका का बचाव किया ‘द वेस्ट...

SL vs IND 2nd Test, Day 1: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा सीरीज का दूसरा शतक, स्टंप्स तक भारत 300/5

SL vs IND 2nd Test, Day 1: Devdutt Padikkal scored 117 runs in the first innings (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच...

4 बार के IPL चैंपियन Karn Sharma ने किया क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान

Karn Sharma (Image credit Twitter – X) Karn Sharma retirement: भारत के अनुभवी लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय और भारतीय घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।...

आर अश्विन और चमिंडा वास से आगे निकले Mitchell Starc, ऑल-टाइम विकेट-टेकर्स की खास लिस्ट में हुए शामिल

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ मैके...