Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs SA 2nd ODI: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रनों से हराया, लुंगी एंगीडी ने गेंद से बरपाया कहर 

Australia vs South Africa, 2nd ODI (Image Credit- Twitter X)
Australia vs South Africa, 2nd ODI (Image Credit- Twitter X)

Australia vs South Africa, 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 22 अगस्त को मैके के ग्रेड बैरियर रीफ एरिना में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने मेजबान टीम के खिलाफ 84 रनों के एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की है।

तो वहीं, इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में लगातार पांच वनडे सीरीज को भी अपने नाम कर लिया है। प्रोटीज टीम ने फिलहाल तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत दिलाने में तेज गेंदबाज लुंगी एंगीडी ने अहम योगदान दिया, जिन्होंने 8.4 ओवरों में 42 रन खर्च करते हुए पांच विकेट हाॅल अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए लुंगी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड भी दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरे वनडे मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम 49.1 ओवरों में 277 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन 8 और कप्तान एडेन मार्करम बिना कोई रन बनाए पावरप्ले में ही आउट हो गए।

लेकिन इसके बाद मिडिल ऑर्डर में मैथ्यू ब्रीटज्के ने 88 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 74 रनों की पारी खेली, और टीम को एक अच्छे टोटल तक पहुंचाने में मदद की। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो एडम जंपा को 3, जेवियर बारलेट, नाथन एलिस व मार्नस लाबुशेन को 2-2 और जोश हेजलवुड को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका से मिले 278 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह अफ्रीकी टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने 37.4 ओवरों में सिर्फ 193 रनों पर सिमट गई। मेजबान टीम के लिए जोश इंग्लिश ने 87 रनों की बेस्ट पारी खेली। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। लुंगी एंगीडी को 5, नांद्रे बर्गर व सेनुरन मुत्तुस्वामी को 2-2 और वियान मुल्डर को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, IND vs NED: T20 फॉर्मेट में किसका पलड़ा भारी? देखें हेड टू हेड आंकडें

T20 WC 2026, IND vs NED: head to head records (image via X) भारत 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर...

18 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026: नेपाल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की दीपेंद्र सिंह ऐरी की नाबाद फिफ्टी की मदद से नेपाल...

T20 World Cup 2026, IND vs NED: भारत बनाम नीदरलैंड मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

T20 WC 2026, IND vs NED: 3 key players to watch out for (image via getty) आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप A मुकाबले में आज...

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...