Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs PAK, 2nd ODI Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मैच में कौन मारेगा बाजी?

AUS vs PAK (Photo Source: Getty Images)

AUS vs PAK, 2nd ODI Match Preview (मैच प्रीव्यू):

ऑस्ट्रेलिया (Australia) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। सीरीज का पहला वनडे मैच मेलबर्न में खेला गया था, जिसमें जीत दर्ज कर मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है।

पहले वनडे में पाकिस्तान की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवरों में 203 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 44 रन की पारी खेली थी और ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए थे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव का सामना करना पड़ा लेकिन टीम ने 33.3 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर दो विकेट से जीत हासिल की। जोश इंग्लिश ने 42 गेंदों में 49 रन की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं, कप्तान पैट कमिंस ने 32 रन की नाबाद पारी खेल जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

AUS vs PAK, 2nd ODI Match Details (ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच डिटेल्स):

मैच
जानकारी
मैच
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दूसरा वनडे
वेन्यू
एडिलेड, ओवल
दिन और समय
8 नवंबर, सुबह 9 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Star Sports Network & Disney+Hotstar

AUS vs PAK Head-to-Head Records in ODIs (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच
109
ऑस्ट्रेलिया ने जीते
71
पाकिस्तान ने जीते
34
नो रिजल्ट
03
टाई
01

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

एडिलेड ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती है। यहां का ट्रैक सपाट है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, इसमें टूट-फूट होती जाएगी, जिससे गति धीमी होती जाएगी। यहां की बाउंड्री 60-65 मीटर दूर हैं, जिससे गेंदबाजों के लिए बल्लेबाजों को रोकना और भी मुश्किल हो जाता है। यहां खेले गए अधिकतर मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

मैट शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा

पाकिस्तान (Pakistan):

अब्दुल्ला शफीक, सैम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान व विकेटकीपर), कामरान गुलाम, सलमान अली आगा, इरफान खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन

यहां देखें- Australia vs Pakistan, 2nd ODI Dream11 Prediction

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ने पहले वनडे मैच में 46 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 44 रन की पारी खेली थी। वह दूसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क ने पहले वनडे मैच में 10 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। वह दूसरे वनडे में भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

AUS vs PAK, 2nd ODI Today’s Match Prediction: ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे वनडे में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 55-65

पहली पारी का स्कोर- 280-290

ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर- 250-260

ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...