Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs PAK, 1st T20I Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहले टी20 मैच में कौन मारेगा बाजी?

AUS vs PAK (Photo Source: Getty Images)

AUS vs PAK, 1st T20I Match Preview (मैच प्रीव्यू):

ऑस्ट्रेलिया (Australia) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर को गाबा में खेला जाएगा। भारत के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन यह सीरीज नहीं खेल रहे हैं। मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में जोश इंग्लिश को कप्तानी सौंपी गई है।

पाकिस्तान ने पिछली टी20 सीरीज इसी साल मई में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पिछली टी20 सीरीज सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी।

AUS vs PAK, 1st T20I Match Details (ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच डिटेल्स):

मैच
जानकारी
मैच
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, पहला टी20
वेन्यू
गाबा, ब्रिसबेन
दिन और समय
14 नवंबर, दोपहर 1ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Star Sports Network & Disney+Hotstar

AUS vs PAK Head-to-Head Records in T20Is (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच
25
ऑस्ट्रेलिया ने जीते
11
पाकिस्तान ने जीते
15
नो रिजल्ट
01
टाई
00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

गाबा की पिच तेज गेंदबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। आकंड़ों के अनुसार यहां स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों ने ज्यादा विकेट लिए हैं। टी20 में इस पिच पर पहली पारी का औसत 166 रन है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

जोश इंग्लिश (कप्तान व विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन, टिम डेविड, नाथन एलिस

पाकिस्तान (Pakistan):

मोहम्मद रिजवान (कप्तान व विकेटकीपर), हसीबुल्लाह खान, बाबर आजम, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सलमान अली आगा, उस्मान खान, ओमेर युसूफ, सुफयान मुकीम, अब्बास अफरीदी

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान टी20 सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने अब तक 102 टी20 मैचों में 48.01 के औसत और 126.45 की स्ट्राइक रेट से 3313 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 29 अर्धशतक शामिल है।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- एडम जम्पा

एडम जम्पा पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने अब तक 92 टी20 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए 7.24 की इकॉनमी से 111 विकेट लिए हैं।

AUS vs PAK, 1st T20I Today’s Match Prediction: जो भी टीम पहले गेंदबाजी करेगी वो मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर- 145-155

ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 155-165

पाकिस्तान ने जीत दर्ज की

আরো ताजा खबर

कप्तान श्रेयस ने इस बात पर फोड़ा इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का ठीकरा, कहा ‘हम बदलाव…’

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 56 रनों से हार के बाद, भारतीय टीम को सीरीज में 4-0 से करारी हार का सामना...

इंग्लैंड के खिलाफ सूपड़ा साफ होने के बावजूद, श्रेयस अय्यर ने टॉस के मामले में बनाया अनोखा रिकॉर्ड; धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की

Shreyas Iyer Matches MS Dhoni’s Historic T20I Streak (image via getty) 11 जुलाई, शनिवार को भले ही भारतीय टीम इंग्लैंड से टी20आई सीरीज 4-0 से हार गई हो, लेकिन भारतीय...

श्रेयस ने तोडा एबी डिविलियर्स का 9 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

Shreyas Iyer (image via getty) 11 जुलाई को साउथैम्पटन में हार के बाद, इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को 4-0 से बुरी तरह हराया (क्लीन स्वीप किया)। लेकिन भारतीय...

12 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज इंग्लैंड और भारत...