Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs PAK: स्वीप शॉट मारने के चक्कर में मार्नस लाबुशेन के खिलाफ आउट हुए मोहम्मद रिजवान, देखें वीडियो

AUS vs PAK, Moh. Rizwan (Photo Source: X)

AUS vs PAK, 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 4 नवंबर को खेला जा रहा है। आपको बता दें, पाकिस्तान ने 2002 से ऑस्ट्रेलिया में कोई वनडे सीरीज नहीं जीती है। टीम को 2017-18 में पिछली सीरीज में 4-1 से हार झेलनी पड़ी थी। मुकाबले में पाकिस्तानी टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवरों में 203 रनों पर ऑलआउट हो गई।

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 44 रन की पारी टीम के लिए खेली। रिजवान मार्नस लाबुशेन के खिलाफ रोमांचक अंदाज में विकेट गंवा बैठे, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

कुछ इस तरह आउट हुए मार्नस लाबुशेन

पाकिस्तान की पारी का 32वां ओवर मार्नस लाबुशेन ने डाला था। ओवर की पहली गेंद पर एक रन भागकर इरफान खान ने स्ट्राइक मोहम्मद रिजवान को दिया था। रिजवान दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं ले पाए। तीसरी गेंद पर रिजवान ने चौका लगाया और फिर अगली गेंद पर विकेट गंवा बैठे।

रिजवान ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, टॉप एज लगा और गेंद हवा में गई। विकेटकीपर जोश इंग्लिस ने स्क्वायर लेग की ओर भागकर एक आसान सा कैच पकड़ा। रिजवान 71 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेल पवेलियन लौटे। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 44 गेंदों में 37 और नसीम शाह ने 39 गेंदों में 40 रन की पारी खेल अहम योगदान दिया।

देखें रिजवान के आउट होने का वीडियो-

Off the noggin’! #AUSvPAK pic.twitter.com/XpQheB7UOK

— cricket.com.au (@cricketcomau) November 4, 2024

मिचेल स्टार्क ने पाकिस्तान के खिलाफ चटकाए तीन विकेट

पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजज मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर के स्पैल में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए। स्टार्क ने अब्दुल्ला शफीक (12), सैम अयूब (1) और शाहीन अफरीदी (24) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा पैट कमिंस और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए और सीन एबॉट, मार्नस लाबुशेन के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...