Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs PAK: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, 2854 दिनों के बाद ऑस्ट्रेलिया में जाकर किया ये कारनामा

AUS vs PAK (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान की टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस दौरे की शुरुआत पाकिस्तान ने हार के साथ की थी। लेकिन आज खेले गए दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह रौंदा है। एडिलेड में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट के बड़े अंतर से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। आपको बता दें कि, 2,854 दिनों के बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में कोई वनडे मैच जीता है।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से  फ्लॉप रहा और टीम पूरे ओवर खेले बिना ही 35 ओवर में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में पाकिस्तान ने 26.3 ओवर में ही 169/1 का स्कोर बनाकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। पाकिस्तान के इस जीत में सबसे अहम योगदान तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का रहा।

AUS vs PAK: दूसरे वनडे में हारिस रऊफ ने झटके पांच विकेट

पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ ने दमदार गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में 29 रन देकर पांच विकेट चटकाए, वहीं शाहीन अफरीदी ने 8 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके। हालांकि इस मैच में टीम के तीसरे तेज गेंदबाज नसीम शाह महंगे साबित हुए और 10 ओवर में 65 रन देकर उन्होंने महज एक विकेट चटकाया। इसके बाद 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम कभी मुश्किल में नजर आई ही नहीं। स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 35 रनों का योगदान दिया, वहीं उनके अलावा और कोई ऑस्ट्रेलियाई बैटर तो 20 रनों तक भी नहीं पहुंच पाया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम के सलामी बल्लेबाजी अब्दुल्ला शफीक और सैम अयूब ने मिलकर पहले विकेट के लिए 137 रन पार्टनरशिप की। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के खिलाफ सैम अयूब आसानी से रन बनाते हुए दिखे। अयूब ने 71 गेंदों में 82 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और छह छक्के शामिल थे।

अब्दुल्ला शफीक 69 गेंदों पर 64 रन बनाकर नॉटआउट लौटे और बाबर आजम 20 गेंद पर 15 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। बाबर ने छक्के के साथ पाकिस्तान को 9 विकेट से यादगार जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इकलौता विकेट एडम जाम्पा ने लिया। हारिस राउफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से...

ENG vs IND: पहले वनडे में इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजर, मैच का रुख बदलने का रखते हैं दम

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज...

‘अभी बेस्ट आना बाकी है’ लाॅर्ड्स में ऐतिहासिक सेंचुरी लगाने के बाद बोलीं यास्तिका भाटिया 

Yastika Bhatia (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (Yastika...

हनुमा विहारी का टीम इंडिया पर बड़ा हमला, इंग्लैंड से 4-0 से टी20 सीरीज हार के बाद उठाए कई सवाल

Hamuna Vihari (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार के बाद, पूर्व भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर कड़ी...