Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs PAK: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराया

AUS vs PAK (Photo Source: X)

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे आज पर्थ में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली है। 22 सालों बाद पहली बार पाकिस्तान ने द्विपक्षीय वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हराया है।

सीरीज के दोनों मैच की तरह अंतिम वनडे में भी पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा, उन्होंने मेजबान टीम को केवल 140 के स्कोर पर ही ढेर कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने सैम अयूब (42) और अब्दुल्लाह शफीक (37) ने शानदार शुरुआत दिलाई और पाक टीम ने 26.5 ओवरों में ही मैच जीत लिया।

इससे पहले 2002 में पाकिस्तान ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जाकर द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली थी और इस तीन मैचों की सीरीज में उन्हें 2-1 से जीत मिली थी। इस सीरीज में भी पाकिस्तान पहला मैच हारा था और फिर लगातार दो मैच जीतते हुए उन्होंने शानदार वापसी करके सीरीज अपने नाम की थी। यहां भी अगले दो मैच जिताने में गेंदबाजों की ही अहम भूमिका रही थी।

AUS vs PAK: कुछ ऐसा रहा तीसरे वनडे मैच का हाल

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान का ये फैसला सही साबित हुआ और ऑस्ट्रेलिया की टीम 140 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, इस टीम में ज्यादातर सीनियर खिलाड़ी नहीं थे, लेकिन फिर भी अपने घर पर ये खिलाड़ी अच्छी क्रिकेट खेलकर आए थे। पाकिस्तान की टीम की ओर से चार गेंदबाजों ने ही गेंदबाजी की।

3-3 विकेट शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को मिले और दो सफलताएं हारिस राउफ को मिलीं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से 30 रन सीन एबॉट, 22 रन मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। पाकिस्तान की तरफ से 42 रन सैम अयूब ने बनाए, जबकि 37 रन की पारी अब्दुल्ला शफीक ने खेली। 30 रन कप्तान मोहम्मद रिजवान और 28 रन बाबर आजम बनाकर नाबाद लौटे। 2 विकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए लांस मौरिस ने चटकाए।

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...