Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs PAK: “पाकिस्तान जहां सालों से नहीं जीता वहां अब..”, टी20 सीरीज से पहले मोहम्मद रिजवान ने भरी हुंकार

Mohammad Rizwan (Photo Source: X)

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से मात देकर इतिहास रचा। टीम ने 22 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे सीरीज जीती है। यह कप्तान के तौर पर रिजवान की पहली सीरीज थी और उन्होंने शानदार काम किया है।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 14 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस बीच, मोहम्मद रिजवान ने खुलासा किया कि वह उन जगहों पर जीतना चाहते हैं जहां पाकिस्तान सालों से नहीं जीता है।

कप्तान रिजवान ने खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खिलाड़ियों द्वारा ऑस्ट्रेलिया पर सीरीज जीत का जश्न मनाने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्होंने याद दिलाया कि खिलाड़ियों को हर समय अच्छा बर्ताव करना चाहिए।

मोहम्मद रिजवान ने अपने खिलाड़ियों से कही यह बातें-

मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी ड्रेसिंग रूम पेप टॉक में खिलाड़ियों से बात करते हुए कहा,

यह ठीक है कि हमने वनडे सीरीज जीत का जश्न मनाया क्योंकि किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि हम ऑस्ट्रेलिया में जीतेंगे। लेकिन साथ ही सभी खिलाड़ियों को यह याद रखना चाहिए कि वे पाकिस्तान के एंबेसडर हैं और दौरे पर हर समय अच्छा व्यवहार करना चाहिए। मुझे लगता है कि हम सभी को वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े खिताब जीतने का प्रयास करना चाहिए ताकि सभी को पता चले कि पाकिस्तान क्रिकेट क्या करने में सक्षम है। सालों से किसी जगह पर जीत न पाने के रिकॉर्ड को भी खत्म किया जाना चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद पाकिस्तानी टीम टी20 सीरीज के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई है। दूसरी ओर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी के लिए कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी यह सीरीज नहीं खेल रहे हैं। कप्तान मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में जोश इंग्लिस टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा स्क्वॉड का हिस्सा है।

टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के स्क्वॉड पर डालें नजर-

ऑस्ट्रेलिया– टिम डेविड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, जोश इंग्लिस (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, एडम जम्पा

पाकिस्तान- अराफात मिन्हास, बाबर आजम, ओमैर यूसुफ, इरफान खान, आगा सलमान, जहांदाद खान, हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद रिजवान(कप्तान), साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, हारिस रऊफ, अब्बास अफरीदी, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...